Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में केविन पीटरसन का नाम भी हुआ शामिल, युवराज सिंह को पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने दी महत्वपूर्ण सलाह

अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में केविन पीटरसन का नाम भी हुआ शामिल, युवराज सिंह को पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने दी महत्वपूर्ण सलाह

Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)

2 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 150 रनों से अपने नाम किया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके इस पारी की गुरु युवराज सिंह ने भी तारीफ की।

इसके अलावा क्रिकेट जगत ने अभिषेक शर्मा की जमकर प्रशंसा की। इस लिस्ट में अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन भी जुड़ गए हैं और उन्होंने युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा की आलोचना करने के लिए मना कर दिया है।

बता दें कि युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा के कोच रहे हैं। उनकी वजह से ही अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। केविन पीटरसन ने पांचवा टी20 खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘युवराज आपको अभिषेक शर्मा की आलोचना करना बंद करना होगा। यह खिलाड़ी सच में अविश्वसनीय है।’

पांचवा टी20 खत्म होने के बाद युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘ बहुत अच्छा खेला अभिषेक शर्मा। मैं आपको यही देखना चाहता था और मुझे आप पर गर्व है।’

यह रहा युवराज सिंह का ट्वीट:

केविन पीटरसन ने आगे कहा कि, ‘युवराज सिंह ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के जड़े थे। हम उस दिन स्टेडियम के बाहर गेंद उड़ते हुए देख रहे थे। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आज देखा होगा।’

अंतिम मैच की बात की जाए तो अभिषेक शर्मा की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 97 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है।

আরো ताजा खबर

ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

India vs Pakistan Locked in for Two Clashes at World Cup 2027 (image via getty) IND vs PAK ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक...

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026 3rd ODI: match preview (image via getty) 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलेगी। यह मैच न्यू...

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...

2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों की वापसी कराई न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...