
Abhishek Sharma (Pic Source X)
Abhishek Sharma 3 big records in IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। पिछले मैच में भारत को जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी। ऐसे में दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतरे। दोनों ने शुरुआत से लेकर गेंदबाजी की धुनाई करनी शुरू कर दी। अभिषेक शर्मा पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में अपना खोया फॉर्म वापस पाकर सभी को साबित कर दिया की आखिर क्यों वह टीम के घातक बल्लेबाज हैं।
भारत को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर मुजरबानी ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उतरे। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद थे और दोनों ने मिलकर पारी को संभाला।
Abhishek Sharma ने जड़ा तूफानी शतक
अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने पहला शतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई थी।
इसके साथ ही अभिषेक शर्मा T20I में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, T20I में भारत के लिए 100 रन बनाने के लिए ली गई सबसे कम पारी के मामले में वह नंबर 1 पर हैं।
अभिषेक शर्मा द्वारा बनाए गए 3 शानदार रिकॉर्ड (Abhishek Sharma 3 big records in IND vs ZIM 2nd T20I)
T20I में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों का सामना करके)
35 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
45 – सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2023
46 – केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
46 – अभिषेक शर्मा बनाम ZIM, हरारे, 2024*
T20I में भारत के लिए 100 रन बनाने के लिए ली गई सबसे कम पारी
2 – अभिषेक शर्मा*
3- दीपक हुडा
4- केएल राहुल
T20I में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी
21 वर्ष 279 दिन – यशस्वी जयसवाल बनाम नेपाल, 2023
23 वर्ष 146 दिन – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
23 साल 307 दिन – अभिषेक शर्मा बनाम ZIM, 2024*
जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक
“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

