Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान, बताया कि भारतीय सेलेक्टर्स ने वरुण चकवर्ती से क्या कहा था, जब उनका पहली बार चयन हुआ?

अभिषेक नायर ने दिया बड़ा बयान बताया कि भारतीय सेलेक्टर्स ने वरुण चकवर्ती से क्या कहा था जब उनका पहली बार चयन हुआ

Varun Chakravarthy. (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चकवर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। नायर ने बताया है कि जब चक्रवर्ती पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हुए थे, तो उनसे भारतीय सेलेक्टर्स ने किया कहा था।

गौरतलब है कि चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए आईपीएल के हाल में ही खत्म हुए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे, और टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2021 भी खेल दिखा चुके हैं। यहां पर उन्होंने तीन मैचों में कुल 11 ओवर गेंदबाजी की और कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था।

अभिषेक नायर ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि द रनवीर शो पाॅडकास्ट पर अभिषेक नायर ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस शो पर नायर ने कहा- वरुण चकवर्ती हर साल विजय हजारे ट्राॅफी में प्रदर्शन करते हैं, और मुझे याद कि जब उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ था, तो भारतीय सेलेक्टर्स ने उनसे कहा था कि आपको अपनी बल्लेबाजों में सुधार करना होगा, तो आप टीम में जगह बना सकते हैं, फील्डिंग सुधार कर टीम में बने रह सकते हैं।

नायर ने आगे कहा- उसकी ये ही मानसिकता थी, इसलिए उसने इस बार विजय हजारे में कुछ रन बनाए और मुझे एक वीडियो यह कहते हुए भेजा कि मैंने दो छक्के मारे और 40 रन बनाए। इसलिए, एक खिलाड़ी खुद अपने खेल पर सोचना कर देता है कि उन्हें किस चीज की जरूरत है।

उन्होंने अपनी फील्डिंग में सुधार किया, और कुछ चीजों पर काम किया, क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें इस चीज की जरूरत है। आपको टीम में बने रहने के लिए तीनों चीजें (फील्डिंग, बैटिंग और गेंदबाजी) बेहतर करनी होगी, आप किसी एक चीज के सहारे नहीं टिक सकते।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...