Skip to main content

ताजा खबर

अब राजस्थान के रंग में रंग चुके हैं Nitish Rana, पहला मिशन होगा KKR के खिलाफ ही रन बनाना

Nitish Rana (Image Credit- Instagram)

Rajasthan Royals ने इस बार कई स्टालिश बल्लेबाज भी अपने टीम में शामिल किए हैं, जिसमें से एक नाम Nitish Rana का भी है। राणा जी अभी तक KKR टीम के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब वो राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंडर RR टीम के लिए खेलेंगे। इस बीच राजस्थान टीम ने इस बल्लेबाज की एक खास तस्वीर शेयर की है।

अपनी घरेलू टीम भी बदल चुका है ये बल्लेबाज

बल्लेबाज Nitish Rana दिल्ली के रहने वाले हैं, ऐसे में उन्हें अपने करियर का आगाज यहीं से किया था और कई सालों तक वो दिल्ली टीम से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। लेकिन अब ये खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम भी बदल चुका है, जहां नितीश राणा अब उत्तर प्रदेश की टीम से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इन दिनों वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं।

Nitish Rana अब करेंगे राजस्थान टीम के लिए ‘रॉयल’ प्रदर्शन

*Rajasthan Royals ने अपने नए खिलाड़ी Nitish Rana की एक खास तस्वीर शेयर की है।
*जहां तस्वीर में इस बल्लेबाज ने अपने हाथ में पकड़ रखी है राजस्थान टीम की जर्सी।
*साथ ही तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं नितीश राणा, कैप्शन लिखा- RRana is home
*इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा- KKR टीम के खिलाफ आप शतक लगाना।

 Rajasthan Royals ने शेयर की Nitish Rana की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

मेगा ऑक्शन के बाद कुछ इस प्रकार है RR टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

टीम इंडिया से डेब्यू कर चुका है ये खिलाड़ी

जी हां, Nitish Rana टीम इंडिया से भी डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उनको इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। इस बल्लेबाज ने साल 2021 में टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था, जहां उनका वनडे और टी20 डेब्यू लंका टीम के खिलाफ हुआ था। राणा ने टीम इंडिया से सिर्फ 1 वनडे मैच और 2 टी20 मैच ही खेले हैं, उसके बाद किसी भी सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ। जिसे लेकर ये खिलाड़ी कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी भी जता चुका है।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...