Skip to main content

ताजा खबर

“अब मैं बाकी 10 खिलाड़ियों की… बाबर आजम ने लगाया बड़ा आरोप, कप्तानी छोड़ने पर दिया बयान

“अब मैं बाकी 10 खिलाड़ियों की… बाबर आजम ने लगाया बड़ा आरोप, कप्तानी छोड़ने पर दिया बयान

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम से 6 रनों से हार स्वीकार करनी पड़ी। फिर बाबर की सेना ने कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की। लेकिन यह सुपर 8 राउंड तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। अब पाकिस्तान टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कप्तान बाबर आजम ने प्रतिक्रिया दी है।

घर लौटने पर टीम समीक्षा की जाएगी: बाबर आजम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड से पहले बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम काफी निराश हैं। बाबर आजम ने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। बाबर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अच्छा नहीं खेल पाई और ‘करीबी मुकाबलों’ में पिछड़ गई।

क्या कप्तानी से इस्तीफा देंगे बाबर आजम?

“जब मैंने (2023 में) कप्तानी छोड़ी, तो मैंने सोचा कि अब मुझे ये काम नहीं करना चाहिए और मैंने खुद इसकी घोषणा की। फिर जब उन्होंने मुझे वापस कप्तानी दी तो यह मेरा नहीं पीसीबी का फैसला था। 

“जब मैं वापस जाऊंगा तो यहां जो कुछ हुआ है हम उस पर चर्चा करेंगे। और अगर मुझे कप्तानी छोड़नी पड़ी तो मैं खुले तौर पर इसकी घोषणा करूंगा। मैं किसी भी चीज को नहीं छुपा कर रखूँगा। जो कुछ भी होगा वह खुले में होगा। लेकिन अभी के लिए, मैं इसके बारे में नहीं सोचा है। यह अंततः पीसीबी का निर्णय है।”

‘क्या मैं बाकी 10 खिलाड़ियों की जगह खेलूंगा?’: बाबर आजम

सुपर 8 में न पहुंच पाने पर बाबर आजम ने कहा-

“हर कोई दुखी है। हम एक टीम के रूप में नहीं खेले। मैंने आपसे कहा था कि हम एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारे। हम एक टीम के रूप में हार गए। मैं ये बात किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं कह रहा हूं। आप यह कह रहे हैं कि हम कैप्टन की वजह से हारे। क्या अब मैं बाकी 10 खिलाड़ियों की जगह खेलूंगा?”

“टीम में 11 खिलाड़ी हैं और सभी की अपनी-अपनी भूमिका है इसलिए वे विश्व कप खेलने के लिए यहां आए, मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम फेल रहे। इसलिए हमें शांत रहना होगा। साथ ही हमें यह स्वीकार करना होगा कि एक टीम के तौर पर हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...

‘क्या तुममें हिम्मत है? भज्जी, मैं आपको चुनौती देता हूं’ – श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया बॉक्सिंग का ओपन चैलेंज

Sreesanth throws open boxing challenge to Harbhajan Singh amid renewed ‘slapgate’ row (image via X) आईपीएल 2008 का कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद लोगों की यादों से मिटने का नाम नहीं ले...