Skip to main content

ताजा खबर

अब बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में ओली पोप के लिए यह देखना बेहद जरूरी है कि इंग्लैंड टीम कैसा प्रदर्शन करती है: स्टुअर्ट ब्रॉड

अब बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में ओली पोप के लिए यह देखना बेहद जरूरी है कि इंग्लैंड टीम कैसा प्रदर्शन करती है स्टुअर्ट ब्रॉड

Ben Stokes. (Source – The Hundred)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस समय खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए हैं। इस चोट के लगने के बाद उनका श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। यही नहीं इस पूरी गर्मी में बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शायद ही खेलते हुए देखा जा सकता है। अनुभवी ऑलराउंडर के चोटिल होने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम से यह अपील की है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले उन्हें कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।

बता दें, बेन स्टोक्स द हंड्रेड टूर्नामेंट में Northern Superchargers की ओर से खेल रहे थे। 11 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल के खिलाफ मैच के दौरान बेन स्टोक्स चोटिल हो गए थे। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरचार्जर्स की ओर से बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी की ओपनिंग की। हालांकि हैमस्ट्रिंग की परेशानी की वजह से उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में जाना पड़ा।

इंडिया टुडे के मुताबिक स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, ‘यह काफी शर्म की बात है क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था। लेकिन खेल की एक पुरानी कहावत है कि आपको सकारात्मक चीजों को लेना चाहिए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को बिना बेन स्टोक्स के खेलना होगा और यह ट्रायल उन्हें कभी ना कभी करना ही था।

डेढ़ साल से बेन स्टोक्स गेंदबाजी नहीं कर रहे थे और बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे। ब्रिसबेन की एक रात से पहले 18 महीनों में अगर बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो? ओली पोप जिन्हें उनकी जगह कप्तान बनाया जा सकता है उन्हें भी थोड़ा अनुभव मिलेगा और बिना बेन स्टोक्स के टीम भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।’

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स जल्द से जल्द ठीक होना चाहेंगे

इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान का भी दौरा करना है। यही नहीं आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी इंग्लैंड टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है लेकिन उनकी अनुपलब्धता में अब टीम को और बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...