Skip to main content

ताजा खबर

अब पाकिस्तान टीम को मुश्किल समय में चाहिए अपने फैंस का साथ, शाहीन अफरीदी ने की सभी से खास गुजारिश

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाए। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया और फिर टीम को भारत के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी।

भले ही टीम ने कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की लेकिन अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान सुपर 8 से पूरी तरह से बाहर हो गया। पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी लोग अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश है। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सभी फैंस से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी आलोचना करने की जगह सभी को टीम का सपोर्ट करना चाहिए।

यूट्यूब चैनल Cricwick के साथ इंटरव्यू में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि, ‘सभी लोग अच्छे टाइम में आपका सपोर्ट करते हैं लेकिन मैं फैंस से कहना चाहता हूं कि इस समय हमारी टीम खराब स्थिति से गुजर रही है और हम लोग कोई गली क्रिकेट टीम नहीं है। यह आपकी भी पाकिस्तान टीम है। अगर आप हमें इस समय सपोर्ट नहीं कर सकते तो आप भी मीडिया जैसे हैं।’

मैं हमेशा वैसा गेंदबाज रहा हूं जिसने 136-140 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी की है: शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा वैसा गेंदबाज रहा हूं जिसने 136-140 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी की है। शुरुआत भी मैंने ऐसे ही की थी और अभी भी मैं वैसी ही गेंदबाजी कर रहा हूं। जब गेंदबाज विकेट लेता है तो सभी लोग उसके लिए अच्छा बोलते हैं और जब ऐसा नहीं होता है तो लोग खराब बातें बोलने लगते हैं।’

शाहीन शाह अफरीदी की बात की जाए तो उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ी थी। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। कनाडा के खिलाफ खेले गए मैच में मोहम्मद रिजवान ने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा था। टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन भी इस सीजन में काफी खराब था।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...