Skip to main content

ताजा खबर

अब घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं Sanju Samson, 15 गेंदों में ही कर दिया बड़ा खेल

Sanju Samson (Photo Source: Instagram)

ये साल Sanju Samson के लिए शानदार रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 क्रिकेट में कई धाकड़ पारियां खेली। वहीं अब संजू घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले का दम दिखाने में लगे हैं, जिसका नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में देखने को मिल रहा है और उन्होंने गेंदबाजों की क्लास लगा दी है।

हाल ही में Sanju Samson ने की थी गजब बल्लेबाजी

जी हां, Sanju Samson ने टी20 इंटरनेशनल में इस बार एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जहां संजू ने इस साल टीम इंडिया से खेलते हुए तीन टी20 शतक अपने नाम किए हैं। जहां संजू ने भारतीय टीम से अपना डेब्यू टी20 शतक बांग्लादेश के खिलाफ मारा था, उसके बाद उनके दो शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आए थे। अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू ने शतक लगाया था, उसके बाद वो दो मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए और फिर उन्होंने चौथे टी20 मैच में शतक जड़ दिया। वहीं अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भी लगातार दो शतक अपने नाम किए थे, साथ ही उनको मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था और टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी जीता था SKY की कप्तानी में।

Sanju Samson गोवा के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े

*सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Sanju Samson ने खेली एक और दमदार पारी।
*गोवा के खिलाफ मैच में सिर्फ 15 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने बटोरे कुल 31 रन।
*साथ ही अपनी पारी के दौरान संजू ने 4 शानदार चौकों के अलावा लगाए 2 छक्के भी।
*VJD  नियम के तहत केरल टीम ने इस मैच में गोवा के खिलाफ जीत की अपने नाम।

आप भी देखो Sanju Samson की गजब पारी

Kerala captain Sanju Samson was on song during his cameo of 31(15) against Goa 🔥🔥#SMAT | @IDFCFIRSTBank

Scorecard ▶️ https://t.co/xbokdfTIQo pic.twitter.com/UTOpeuEH87

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 1, 2024

अपने शतक को लेकर खास पोस्ट शेयर किया था संजू ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

अगले सीजन IPL में इस RR टीम की कप्तानी करेंगे संजू

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...