
Team India (Image Credit- Twitter X)
19 जुलाई, रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 27 रनों से जीत हासिल कर, तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
इससे पहले भारत को पांच मैचों की टी20आई सीरीज में भी 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 2026 खत्म हुआ। इस दौरे के बाद क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम अब अपना अगला इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी?
इस दिन खेलेगी भारतीय टीम अपना अगला मैच
बता दें कि इंग्लैंड दौरे के बाद मैन इन ब्लू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर होगी। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल तीन टी20आई मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई, गुरूवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जाएगा। यानि कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।
कुछ समय पहले ही इंग्लैंड दौरे के समय बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन किया था। इस टीम में पहली बार अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा होनहार खिलाड़ियों को जगह मिली। देखने लायक बात होगी कि क्या इन तीनों को जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं?
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि विश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
जिम्बाब्वे बनाम भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल
पहला टी20आई – 23 जुलाई, गुरूवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
दूसरा टी20आई – 25 जुलाई, शनिवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
तीसरा टी20आई – 26 जुलाई, रविवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
वसीम जाफर ने चुनी एशिया टेस्ट XI, धोनी को नहीं मिली जगह, ऋषभ पंत को चुना विकेटकीपर
शतक जड़ने के बाद Dhruv Jurel ने दिखाया ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
24 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘इमरान खान को मिले बेहतर इलाज’: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से लगाई गुहार

