Skip to main content

ताजा खबर

अफ्रीका टीम बदला लेने के लिए है तैयार, Team India की युवा ब्रिगेड भी करेगी कड़ा वार!

(Image Credit- Instagram)

हाल ही में Team India को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है, वहीं अब फिर से बारी टी20 क्रिकेट की है। जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होने जा रहा है, जिसके के लिए दोनों टीमों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है और इसका नजारा इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है।

साउथ अफ्रीका टीम के मन में बदला लेने की भावना है

जी हां, साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी 22 गज पर Team India से बदला लेने उतरेंगे, ये बदला होगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में मिली हार का। दूसरी ओर इस टी20 सीरीज से रबाडा को आराम दिया गया है, वहीं Anrich Nortje और Tabraiz Shamsi भी इस टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका टीम का हिस्सा नहीं है। इससे पहले साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच साल 2023 में टी20 सीरीज खेली गई थी, उस सीरीज में 3 मैच थे। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, एक टीम इंडिया और एक साउथ अफ्रीका ने जीता था, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

Team India के लिए आसान नहीं होगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीतना

*Team India और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मैच।
*मैच के लिए दोनों टीमों ने नेट्स में जमकर किया अभ्यास, वीडियो-तस्वीरें आई सामने।
*अभ्यास सत्र के दौरान SKY दिखे Chill मूड में, अर्शदीप-रवि कर रहे थे मजाक।
*दूसरी ओर मेजबान टीम के गेंदबाजों ने किया काफी देर तक बल्लेबाजी अभ्यास।

Team India ने भी नेट्स में बहाया है खूब पसीना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

साउथ अफ्रीका टीम की तैयारियों पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Proteas Men (@proteasmencsa)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, ऑटनील बार्टमैन, लुथो सिपाम्ला।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...