

1 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। तो वहीं, अब इस टीम में ना चुने जाने के बाद अनुभवी ऑलराउंडर और आईपीएल के गत सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या की प्रतिक्रिया सामने आई है। क्रुणाल ने यह रिएक्शन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंस्टाग्राम पर दिया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद, क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पर यह भरोसा जताया कि वे भविष्य में कभी न कभी भारत के लिए खेलने की उम्मीद के साथ अपनी कोशिश जारी रखेंगे। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा- उम्मीद अभी भी जिंदा है (Hope is still alive)
सेलेक्टर्स ने क्रुणाल पांड्या के बजाय अक्षर पटेल पर भरोसा क्यों जताया?
आरसीबी के साथ IPL में दो शानदार सीजन के बाद भारतीय टीम में क्रुणाल को शामिल करने की मांग तेज हो गई थी। उन्होंने टीम को दो IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और टीम को संतुलित बनाए रखा। उन्होंने दो सीजन में 31 विकेट लिए और बल्ले से भी कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हालांकि, IPL में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, इंटरनेशनल क्रिकेट से पांच साल की उनकी अनुपस्थिति उनके खिलाफ हो गई।
आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर औसत प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो T20I मैचों में दो विकेट लिए और इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में भी दो विकेट लिए। इन आंकड़ों के बावजूद, सेलेक्टर्स ने उन्हें ड्राॅप करने के बजाए भरोसा बनाए रखा। अक्षर को वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के साथ मुख्य स्पिन विकल्पों के तौर पर टीम में जगह मिली।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
(*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
ये भी पढ़ें – प्रभसिमरन सिंह का बल्ला गरजा, 47 गेंदों में ठोके नाबाद 125 रन; जालंधर ने 265 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट किया आसानी से पार
अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक
IPL 2027: MI में बने रहेंगे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव? हेड कोच महेला जयवर्धने के भविष्य पर भी आया बड़ा अपडेट!
2 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया

