
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक के बाद एक झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं, जो 13 जून से शुरू हो रही है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। इस दौरे पर वह एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हो रही है। इसके बाद बहुप्रतीक्षित तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
रोहित शर्मा, जिन्हें आईपीएल 2026 के दौरान हल्की इंजरी हुई थी, वे कुछ मुकाबले पूरी तरह से फिट ना हो पाने की वजह से नहीं खेल पाए थे। हालांकि, रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सेलेक्ट किया गया, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था।
फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में रोहित
इस वनडे सीरीज से पहले पूर्व कप्तान हाल में ही बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे, जहां मेडिकल टीम उनकी इंजरी की निगरानी कर रही है। रोहित को लेकर अगर एनडीटीवी स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स की मानें, तो वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वे पूरे सीजन में एमआई के लिए नहीं खेल पाए, जहां उनका प्रदर्शन वैसे भी निराशाजनक रहा था। टूर्नामेंट के आखिरी दौर में वापसी के बाद भी, रोहित सिर्फ एक सहायक खिलाड़ी के रूप में ही मैदान पर उतरे, जिससे उनकी मैच फिटनेस पर सवाल उठने लगे।
चूंकि अब विराट कोहली पहले ही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में रोहित शर्मा का फिट ना हो पाना, टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की ओर से दोनों ही खिलाड़ियों के वनडे सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
NZ vs IND 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND: मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी T20I सीरीज से हुए बाहर! मैट फिशर को मिली जगह
WPL 2027 Auction: ये हैं ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी
WPL 2027: ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

