Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल मैच दोनों टीमों के बीच दोपहर 1.30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम अनुभवी विराट कोहली के बिना ही खेलती हुई दिखेगी।

दूसरी ओर, इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऐसा करने में सफल रहे, तो वह पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ देंगे।

इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि भारत के लिए सबसे अधिक उम्र में वनडे मैच खेलने का रिकाॅर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम है। उन्होंने 39 साल और 36 दिनों की उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेला था। तो वहीं, जब रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेलने उतरेंगे, तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की हो गई होगी।

अगर रोहित यह मैच खेलने में कामयाब रहे, तो वह सबसे अधिक उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर, वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक उम्र में मैच खेलने का रिकाॅर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने 47 साल 257 दिनों की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत (IND): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

अफगानिस्तान (AFG): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान

আরো ताजा खबर

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज...

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा! दिया है। 35 साल के...

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...