Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।

3 अक्टूबर, 1993 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जन्में भरत ने साल 2023 बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए वीसीए स्टेडियम नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था। भरत ने भारतीय टीम के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20.09 की औसत से कुल 221 रन बनाए। आखिरी वह भारत टीम इंडिया के लिए साल 2024 इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 2021-22 के बीच 10 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया।

32 वर्षीय क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। भरत ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा- गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ, मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

इस सफर में मुझे बहुत धैर्य और शक्ति की आवश्यकता पड़ी, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करना हर पल के लायक था। चार लोगों के परिवार में, हम सभी ने दो दशकों से एक ही सपना जिया। मेरी बहन, मां और पिताजी को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे ऐसा माहौल और सहयोग दिया। मैं उनके प्यार, अनुशासन और मेहनत का फल हूं।

देखें केएस भरत की ये पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by K S Bharat (@konasbharat)

A post shared by K S Bharat (@konasbharat)

तो वहीं, युवाओं को संदेश देते हुए भरत ने कहा- युवा खिलाड़ियों को मेरी यही सलाह है कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। दृढ़ संकल्प, अनुशासन, लगन और दृढ़ निश्चय से सपने सच होते हैं। अगर मैं अपना सपना पूरा कर सका, तो आप भी कर सकते हैं। बीसीसीआई और टेस्ट क्रिकेट के साथ मेरा सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन क्रिकेट में मेरा सफर जारी है।

मैं खेलता रहूंगा, योगदान देता रहूंगा और क्रिकेट को अपना योगदान देता रहूंगा, उन अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन, सलाह और प्रशिक्षण करता रहूंगा जो बड़ा नाम कमाने का सपना देखते हैं। मुझे भारत से प्यार है और मुझे क्रिकेट से प्यार है। आप सभी का धन्यवाद।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...