Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले सुपर किंग्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं रचिन रविंद्र, पढ़ें बड़ी खबर 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले सुपर किंग्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं रचिन रविंद्र पढ़ें बड़ी खबर

Rachin Ravindra (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज बेन सीर्स हाल में ही सुपर किंग्स एकेडमी के ट्रेनिंग लेते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सुपर किंग्स एकेडमी को ना सिर्फ भारत, तमिलनाडु में बल्कि विदेशी में एकेडमी को स्थापित किया है।

गौरतलब है कि रचिन आईपीएल 2024 में CSK के लिए डेब्यू करने में सफल रहे थे। तो वहीं अब रचिन को सुपर किंग्स एकेडमी में बेन सीर्स के साथ ट्रेनिंग करने का मौका मिला है। साथ ही सुपर किंग्स एकेडमी ने रचिन की प्रैक्टिस करने की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देखें रचिन रविंद्र की प्रैक्टिस करते हुए ये फोटोज

गौरतलब है कि रचिन रविंद्र और बेन सीर्स अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि हाल में बीसीसीआई द्वारा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को ग्रेटर नोएडा में नया होम ग्राउंड उपलब्ध करवाया गया है।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के बाद न्यूजीलैंड को भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ मैच खेलने हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद, न्यूजीलैंड श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच और उसके बाद भारत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। हालांकि, ग्रेटर नोएडा में प्रैक्टिस और तैयारियों के बाद, मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगान टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहीदी संभालने वाले हैं। देखने लायक बात होगी कि इस एकमात्र टेस्ट मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...