Skip to main content

ताजा खबर

‘अफगानिस्तान अपने दिन पर किसी भी टीम को हरा सकती है’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर वसीम जाफर

Gulbadin Naib (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मैच Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की है।

अफगानिस्तान की यह किसी भी फाॅर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत है। मुकाबले में इस जीत के बाद अफगानी खिलाड़ियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अफगानिस्तान की इस जीत पर पूर्व क्रिकेटरों समेत क्रिकेट जगत में भी काफी चर्चा देखने को मिली।

तो वहीं अब अफगान टीम की इस जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी प्रतिक्रिया दी है। जाफर का कहना है कि अपने दिन पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, वर्ल्ड की किसी भी टीम को हरा सकती है।

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अफगानिस्तान की जीत पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अफगानिस्तान द्वारा कंगारू टीम को हराने के बाद वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में जाफर ने लिखा- इस जीत को अपसेट कहकर, अफगानिस्तान का अपमान ना करें। अफगानिस्तान अपने दिन पर किसी भी टीम को हरा सकती है। उन्होंने आज अपनी क्षमता के अनुरूप खेला और ऑस्ट्रेलिया की एक बहुत अच्छी टीम को हरा दिया। यह एक फैक्ट है जिसको सेलेब्रेट किया जाना चाहिए। बधाई हो अफगानिस्तान, अच्छा खेला।

देखें वसीम जाफर का यह ट्वीट

Do not disrespect Afghanistan by calling this an upset. Afg are good enough to beat any team on their day. They played to their potential today and defeated a very good Aus team. A fact that should be celebrated. Congratulations and well played @ACBofficials 👏🏼👏🏼 #AUSvAFG pic.twitter.com/e3Ydxap3kC

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 23, 2024

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज की 60 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया अफगान टीम से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 19.2 ओवरों में मात्र 127 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...