Skip to main content

ताजा खबर

अपने भाई क्रुणाल की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक, इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए आएंगे नजर

Hardik Pandya and Krunal Pandya. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपने भाई क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। सैयद मुश्ताक ट्रॉफी भारत का डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट है और इसमें दोनों भाई (हार्दिक & क्रुणाल) साथ में बड़ौदा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

बड़ौदा की टीम पिछले सीजन टूर्नामेंट की उपविजेता थी, ऐसे में हार्दिक चाहेंगे कि इस सीजन उनकी टीम चैंपियन बनकर सामने आए। हार्दिक पांड्या हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में खेले थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक के अलावा कई और बड़े प्लेयर्स खेलते हुए दिखेंगे। टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस साल इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे।

ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रोमांच अपने चरम पर होगा। आखिरी बार हार्दिक पांड्या ने ये टूर्नामेंट साल 2016 में खेला था। इसके बाद से उन्होंने ज्यादा घरेलू क्रिकेट नहीं खेली, क्योंकि वे ज्यादातर समय भारतीय टीम के साथ रहे थे। वहीं, क्रुणाल पांड्या घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए टॉप परफॉर्मर रहे हैं और उनकी कप्तानी में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

पिछले सीजन SMT में Krunal Pandya और उनकी टीम ने किया था शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के पहले फेज में भी क्रुणाल पांड्या ने बड़ौदा की कप्तानी की थी। टीम ने पांच में से चार मैच जीते, जिसमें मुंबई के खिलाफ मिली जीत भी शामिल है। क्रुणाल पांड्या के लिए ये सीजन बल्ले से खास रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 7 पारियों में 367 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

पिछले सीजन क्रुणाल पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम के टॉप स्कोरर थे। हालांकि, फाइनल में पंजाब के हाथों बड़ौदा को हार मिली थी। इस साल ये टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू होगी और बड़ौदा को गुजरात, उत्तराखंड, तमिलनाडु, त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। अब देखना ये होगा कि बड़ौदा की टीम इस साल कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shubman Gill Spots Up With Sachin and Anjali Tendulkar in the Royal Box (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत के नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मशहूर...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

Sophie Ecclestone Overtakes Katherine Sciver-Brunt as England’s All-Time Leading Wicket-Taker (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया; वह सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और...

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...