Skip to main content

ताजा खबर

अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश थे KL Rahul, मैच खत्म होते ही करने लगे नेट्स में अभ्यास

अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश थे KL Rahul मैच खत्म होते ही करने लगे नेट्स में अभ्यास

(Image Credit- Twitter X)

विराट-रोहित की तरह KL Rahul ने भी इस बार रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए नजर आया, जिसका वीडियो सामने आया है। वैसे केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

रणजी मैच में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए KL Rahul

जी हां, KL Rahul भी काफी लंबे समय बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे थे, जहां उन्होंने ये मैच अपनी घरेलू टीम कर्नाटक से खेला था। इस मुकाबले में कर्नाटक टीम का सामना हरियाणा से था, लेकिन पहली पारी में केएल राहुल ने सिर्फ 26 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 43 रन निकले थे। ऐसे में ये खिलाड़ी फैन्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है, साथ ही ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

KL Rahul ने मैच खत्म होते ही शुरू कर दिया अभ्यास

*कर्नाटक और हरियाणा के बीच हुआ रणजी मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
*वहीं मैच के बाद स्टार बल्लेबाज KL Rahul का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में मैच के बाद नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए राहुल।
*उन्होंने की नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी, जल्द जुड़ेंगे टीम इंडिया के साथ।

KL Rahul का अभ्यास करते हुए ये वाला वीडियो आया है सामने

बल्लेबाज की ये तस्वीर भी देख लो आप लोग

View this post on Instagram

A post shared by CricTracker Kannada (@crictrackerkannada)

टी20 टीम में नहीं होता केएल राहुल का चयन

भले ही अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया से लगातार टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनको अब भारतीय टीम से टी20 क्रिकेट खेलना का मौका नहीं मिलता है। एक तरह से टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने उनके बारे में सोचना बंद कर दिया है टी20 प्रारूप में, साथ ही अब युवा खिलाड़ी भी अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वैसे केएल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनको मौके नहीं मिले और आगे भी शायद अब उनकी इस प्रारूप के लिए टीम इंडिया में वापसी ना हो।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘उन्हें दोष देना बिल्कुल गलत है’ – हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए पूर्व भारतीय स्पिनर

IPL 2026: Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है। यह समर्थन ऐसे समय में आया है, जब मुंबई इंडियंस के कप्तान...

SM Trends: 15 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि उनका दिल कहां है। आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए, इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज...

IPL 2026, Match 60: KKR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

KKR vs GT Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 16 मई को खेला जाएगा।...

PBKS vs MI: ‘मैच का टर्निंग पॉइंट’, जीत के बाद बुमराह ने बताया मैच का वो खास पल जहां से पलटा मैच

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 58 में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला...