Skip to main content

ताजा खबर

अपने बच्चे के जन्म के चलते इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बीच में ही छोड़ा मैच, पढ़ें बड़ी खबर 

अपने बच्चे के जन्म के चलते इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बीच में ही छोड़ा मैच, पढ़ें बड़ी खबर 

Hilton Cartwright (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। बता दें कि देश के घरेलू शेफील्ड शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के जारी मैच के दौरान हिल्टन कार्टराईट (Hilton Cartwright) नाम का खिलाड़ी, अपने बच्चे के जन्म के चलते मुकाबले को बीच में ही छोड़कर चला गया है।

बता दें कि शेफील्ड शील्ड में यह घटना वेस्ट ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिली। इस मैच में वेस्ट ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल रहे हिल्टन, अपने दूसरे बच्चे के जन्म में शामिल होने के लिए खेल के बीच में ही रिटायर हो गए थे।

मुकाबले में दूसरे दिन के चाय के बाद वह अपनी पत्नी को देखने हाॅस्पिटल चले गए थे, जो 37 हफ्ते की प्रेगनेंट है। हालांकि, 22 अक्टूबर मंगलवार को वह अपने बच्चे के सुरक्षित जन्म के बाद, वापिस वाका में मैच खेलने के लिए लौट आए थे। हिल्टन जब मैच को बीच में ही छोड़कर गए थे, तो वह 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

हिल्टन कार्टराईट ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं मैच को बीच में ही छोड़ने को लेकर हिल्टन ने फाॅक्स क्रिकेट के हवाले से कहा- मेरी पत्नी तमेका केवल 37 सप्ताह की प्रेगनेंट थी, इसलिए तस्मानिया के खिलाफ इस मैच का हमारे दूसरे बच्चे के जन्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, यही कारण है कि मैंने दोबारा खेलना चुना।

लेकिन हफ्ते के अंत में मुझे कुछ जटिलताओं का अनुभव हुआ, जिसके कारण कल जब मैं पहले ही मैदान में पहुच चुका था, तो प्रसूति रोग विशेषज्ञ को फोन करना पड़ा। उन्होंने सुझाव दिया कि मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा कदम उसी दोपहर को उठाया जाना चाहिए।

पारी के ब्रेक के दौरान मैंने इस स्थिति से मैनेजमेंट को अवगत कराया, और मैं हाॅस्पिटल के लिए रवाना हो गया। मैंने मेरे कोच और कप्तान को स्थिति के बारे में बताया और योजना बनाई कि दूसरे दिन के टी ब्रेक के बाद, मुझे मैदान छोड़ना होगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...