
Shubman Gill (Image Credit-Instagram)
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले Shubman Gill को लाल गेंद से तैयारी करने का शानदार मौका मिला है, जहां वो इस सीरीज से पहले Duleep Trophy खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए गिल काफी ज्यादा खास तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनकी इस तैयारी पर एक खास नजर बनी हुई है और उसी से जुड़ा वीडियो अब शुभमन गिल ने इंस्टागाम पर शेयर किया है।
Shubman Gill पर होगी डबल जिम्मेदारी
वहीं इस Duleep Trophy में युवा खिलाड़ी Shubman Gill पर डबल जिम्मेदारी होगी, जिसे देखते हुए कई दिनों से वो लाल गेंद से स्पेशल तैयारियां कर रहे हैं। दरअसल, गिल Duleep Trophy में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी टीम की कप्तानी भी करेंगे, ऐसे में उनको ज्यादा फोकस करने की जरूरत होगी। साथ ही टीम इंडिया के Selectors भी गिल की कप्तानी का आकलन करेंगे, वैसे शुभमन को भविष्य में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है सभी प्रारूप में। जिसके चलते इस खिलाड़ी पर सभी की विशेष नजर होगी, वैसे इस साल गिल IPL में गुजरात टीम की सफल कप्तानी नहीं कर पाए थे और टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था।
पिता की नजर रहती है Shubman Gill के अभ्यास पर
*Shubman Gill ने अब खुद नेट सेशन की एक रील वीडियो पोस्ट की है।
*जहां वीडियो में गिल बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे हैं Duleep Trophy के लिए।
*इस दौरान बल्लेबाज के पिता मौजूद थे मैदान पर, देख रहे थे गिल का अभ्यास।
*साथ ही अपनी रील वीडियो में शुभमन बीच-बीच में पिता जी से बात करते हुए दिखे।
Shubman Gill की रील वीडियो में नजर आए पिता जी भी
A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)
परिवार के साथ ये तस्वीर भी वायरल हुई थी बल्लेबाज की
A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)
Duleep Trophy के लिए कुछ प्रकार है गिल की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र , शाश्वत रावत।
SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह
AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट
WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल
‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

