Skip to main content

ताजा खबर

अपने डेब्यू मैच में सैम अयूब ने किया तमाम पाकिस्तानी फैंस को निराश, पहले वनडे में मात्र एक रन पर आउट हुए युवा बल्लेबाज

AUS vs PAK (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ है और पाकिस्तान टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है।

पाकिस्तान की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और सैम अयूब अपने डेब्यू वनडे मैच में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। सैम अयूब का विकेट ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने झटका। बता दें कि, पाकिस्तान की पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद को सैम अयूब बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले से लाकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी।

सैम अयूब खुद इस बात से काफी निराश होंगे कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। यही नहीं पाकिस्तान की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक भी 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यह रही वीडियो:

Starc gets the ball rolling! #AUSvPAK pic.twitter.com/CYXcVECkj1

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 4, 2024

पहले वनडे में फेल हुए बाबर आजम

पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 37 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम का विकेट एडम जम्पा ने झटका। कामरान गुलाम ने पांच रन बनाए जबकि सलमान अली आगा 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यही नहीं कप्तान मोहम्मद रिजवान को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 44 रन ही बना पाए और मार्नस लाबुशेन का शिकार हुए।

पाकिस्तान टीम इस समय बहुत ही मुश्किल स्थिति में है और अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा। वहीं मेजबान यही चाहेगा कि वो पाकिस्तान को जल्द से जल्द ऑलआउट करें और इस मैच को अपने नाम करें। मिचेल स्टार्क ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...