Skip to main content

ताजा खबर

अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर हो रही आलोचना पर जसप्रीत बुमराह ने रखा अपना पक्ष, यहां जाने क्या?

अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर हो रही आलोचना पर जसप्रीत बुमराह ने रखा अपना पक्ष, यहां जाने क्या?

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में लोगों द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन की आलोचना लेकर, हाल में ही अपना पक्ष रखा है। घातक याॅर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर तेज गेंदबाज ने बताया कि लोगों ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर किस तरह की छाप छोड़ी। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक द्वारा बताई गई एक बेस्ट स्टोरी में से एक है।

बुमराह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। वह तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए नजर आए हैं। हालांकि, बुमराह के कमाल के प्रदर्शन के बाद भी, भारतीय टीम को एडिलेड में हुए पिंक बाॅल टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन बुमराह अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं, जो किसी भी अन्य भारतीय गेंदबाज से काफी अधिक हैं। इसके अलावा बुमराह ने भारतीय टीम की पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी, जिसमें भारत ने 295 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

जसप्रीत बुमराह ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि हाल में ही फाॅक्स स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह ने कहा- मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गेंदबाजी एक्शन लंबे समय तक नहीं चलेगा। वो सोचते थे कि ये छह महीने, सात महीने तक खेलेगा।

तो वास्तव में बहुत से लोगों ने मुझ पर काम नहीं किया या, आप जानते हैं, उन्होंने मुझे बस इनपुट दिए। ये इनपुट आपके लिए बहुत उपयोगी हैं, या आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने बहुत मेरिट देखी है।

बुमराह ने आगे कहा- किसी ने मुझे बदलने की कोशिश नहीं की, लेकिन किसी ने कोई अतिरिक्त समाधान नहीं दिया। तो इसने मेरे लिए बड़े लेवल पर बेस्ट काम किया, फिर इसके बाद इससे (गेंदबाजी एक्शन) मुझे खुद का विकास करने में मदद मिली। आप जानते हैं कि खुद पर भरोसा रखना और आत्मविश्वास काफी जरूरी है। इसलिए, मुझे लगता है कि इसने मेरे लिए शानदार ढंग से काम किया है।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...