Skip to main content

ताजा खबर

अपनी ‘स्पेशल’ फैन से शानदार तरीके से मिले विराट कोहली, आप भी देखें वीडियो

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। विराट कोहली कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं।

हाल ही में कुछ ऐसा एक बार फिर से देखने को मिला। तीन दोस्तों का ग्रुप विराट कोहली का टीम होटल के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहा था। विराट कोहली ने जैसे ही उनको देखा वो ग्रुप के पास आए। इन तीन दोस्त में से एक व्हीलचेयर पर था। भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें देखा और कोहली ने उनका स्वागत अच्छी तरह से किया और फिर जो टी-शर्ट उन्हें दी गई थी उसे पर साइन भी किया।

यही नहीं अपने खास फैन के साथ विराट कोहली ने कई तस्वीरें भी खिंचवाई। विराट कोहली की यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

Virat Kohli Taking Time To Make Little Fans Smile By Giving Them Autographs.👌💖#ViratKohli #INDvNZ #INDvsNZ @imVkohli pic.twitter.com/Q4DDV2CbKK

— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 30, 2024

वानखेड़े टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे विराट कोहली

बता दें कि, टीम इंडिया इस समय 3 मैच की टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने पांच टेस्ट की 8 पारी में 58 के ऊपर के औसत और 58.69 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी वेन्यू पर दोहरा शतक जड़ा था। भले ही टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज को हार चुकी हो लेकिन अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 2nd ODI: Match Preview (image via getty) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया...

‘गौती भाई ने मुझे हमेशा समझाया’ – मैच जिताऊ पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर ने गौतम गंभीर को दिया श्रेय

Washington Sundar (Image credit Twitter – X) भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के मुख्य...

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...