Skip to main content

ताजा खबर

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की थी। तो वहीं, 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 18 मार्च को लखनऊ के लग्जरी द सेंट्रम होटल में शादी के लिए रिसेप्शन रखा, जिसमें यूपी और भारतीय क्रिकेट की कुछ बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

कुलदीप और वंशिका के इस ग्रैंड रिसेप्शन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मौजूद रहे। तो वहीं, कुलदीप के इस रिसेप्शन में भारतीय टीम में उनके साथी शिखर धवन, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत भी मौजूद रहे।

इस रिसेप्शन में जडेजा अपनी पत्नी व भाजपा नेत्री रिवाबा के साथ नजर आए। तो वहीं, अब इस रिसेप्शन से जुड़ी एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुलदीप भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी व भाजपा नेत्री रिवाबा के पैर छूते हुए दिखे। फैंस इस वीडियो को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो

खैर, इस रिसेप्शन में कुलदीप यादव जो भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके हैं, वह अपने पार्टनर वंशिका के साथ लग्जरी कार राॅल्स राॅयस में पहुंचे। इस समोराह के दौरान कुलदीप यादव ने ब्लैक कलर का सूट पहना, तो उनकी पत्नी ने क्रीम कलर की एक सुंदर साड़ी पहनी। इसके अलावा इस रिसेप्शन समारोह में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना और राज्य मंत्री एके शर्मा मौजूद रहे।

तो वहीं, अब कुलदीप यादव 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में डीसी अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना 1 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। कुलदीप यादव आगामी सीजन में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर, उसे पहली बार खिताब जिताने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...