Skip to main content

ताजा खबर

अपनी नई IPL टीम के साथ जुड़े Akash Deep, इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अपनी नई IPL टीम के साथ जुड़े Akash Deep इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

Akash Deep (Image Credit- Instagram)

रफ्तार के सौदागर यानी की Akash Deep ने अभी तक एक ही टीम से IPL खेला है, जहां वो मेगा ऑक्शन से पहले तक RCB टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब ये खिलाड़ी LSG टीम में आ गया है, ऐसे में अब नई टीम में आकाश को खुद को साबित करना होगा और अब उन्होंने इस टीम से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

LSG टीम ने भारी रकम लगाई है Akash Deep पर

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में इस बार भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी, इसी कड़ी में Akash Deep को भी LSG टीम ने भारी रकम में अपने नाम किया है। जहां इस खिलाड़ी का ऑक्शन कुल 8 करोड़ में हुआ था, जिसे लेकर ये गेंदबाज काफी ज्यादा खुश था। साथ ही LSG टीम ने ऑक्शन के सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सभी को हैरान कर दिया था, जहां इस टीम ने स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को 27 करोड़ की रकम में अपने नाम किया था। साथ ही कुछ दिनों पहले टीम मालिक ने बड़ा ऐलान किया था, जिसके तहत पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है। वैसे इससे पहले टीम के कप्तान केएल राहुल थे, जिन्हें मेगा ऑक्शन में दिल्ली टीम ने खरीदा है।

LSG टीम के कैंप में पहुंचे तेज गेंदबाज Akash Deep

*Lucknow Super Giants टीम ने शुरू की IPL 2025 के लिए अपनी तैयारी।
*जहां Ekana स्टेडियम में टीम के नए खिलाड़ियों के लिए लगाया गया है कैंप।
*कैंप से तेज गेंदबाज Akash Deep ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की इंस्टा पर।
*इन तस्वीरों में वो हाथ में गेंद लिए शाहबाज अहमद से बात करते हुए दिखे।

Akash Deep ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ये तस्वीरें

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)

एक नजर डालते हैं LSG के इस पोस्ट पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है LSG टीम

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट

Bangladesh Off-Spinner Aliss Al Islam Reported to ICC for Suspect Bowling Action (image via X) बांग्लादेश के स्पिन-बॉलिंग सेटअप पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऑफ-स्पिनर एलिस...

मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

IPL 2027: Kieron Pollard Appointed Mumbai Indians Head Coach (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के अहम आइकॉन कायरन पोलार्ड...

24 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराकर वनडे ट्राई-सीरीज जीती अफगानिस्तान ने शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7...

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...