
Marcus Stoinis And Haris Rauf (Image Credit- Twitter X)
Marcus Stoinis का नाम क्रिकेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में आता है, जहां 22 गज पर ये खिलाड़ी खेल को आसानी से अकेला पटलने का दम रखता है। इस बीच मार्कस स्टोइनिस ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को ऐसा हाल किया है, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा और साथ ही उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा छक्का जड़ा है जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
LSG टीम ने Marcus Stoinis का छोड़ दिया साथ
एक तरफ Marcus Stoinis ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ धाकड़ पारी खेली है, तो दूसरी ओर कुछ दिनों पहले ही IPL की LSG टीम ने मार्कस स्टोइनिस को रिलीज कर दिया था और अब शायद टीम अपने फैसले को लेकर अफसोस कर रही होगी। वैसे लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने इस बार मेगा ऑक्शन से पहले स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदोनी रिटेन करने का फैसला किया था। दूसरी ओर टीम ने अपने कप्तान केएल राहुल का साथ भी छोड़ दिया है, जिसके कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे और अब बात ये बात सच भी साबित हो गई।
Marcus Stoinis के इस छक्के को सालों तक याद रखा जाएगा
*पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में Marcus Stoinis ने खेली धाकड़ पारी।
*27 गेंदों पर 5 चौके और 5 छ्क्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद लौटे स्टोइनिस ।
*साथ ही इस दौरान स्टोइनिस ने Haris Rauf की एक गेंद पर मारा शानदार छक्का।
*जिसके बाद ये गेंद जा कर गिरी सीधे स्टेडियम के बाहर, फैन्स सहित पूरी पाक टीम हुई हैरान।
क्या धाकड़ छक्का जड़ा है Marcus Stoinis ने पाकिस्तान के खिलाफ
A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)
पाक टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है ऑस्ट्रेलिया ने
पाकिस्तान टीम के लिए इस बार का ऑस्ट्रेलिया दौरान मिला-जुला रहा, जहां पहले पाक टीम ने मेजबान टीम को वनडे सीरीज में मात दी थी। लेकिन टी20 सीरीज में पाकिस्तान की पूरी टीम तीनों मैचों में फेल रही, जिसके बाद इस टीम का सूपड़ा साफ हो गया है और ऑस्ट्रेलिया ने इस टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।
टी20 सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम
A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)
ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’
ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स
ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

