Skip to main content

ताजा खबर

अपनी इंजरी को लेकर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए…..

अपनी इंजरी को लेकर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए…..
Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला अर्धशतक लगाने के बाद खेल के 10वें ओवर में रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। शर्मा अर्धशतक लगाने के बाद चोटिल हो गए थे जिसके बाद वो अपना कंधा पकड़कर फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए। हालांकि, कप्तान ने मैच के बाद अपनी चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है, बस थोड़ी तकलीफ थी।

अपनी पारी की शुरुआत में आक्रामक दिख रहे शर्मा ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए। शर्मा अपनी पारी के अंत के समय में लय में आते दिखे और उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए। शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारत की जीत के बारे में बात की और कहा कि, परिस्थितियों का अंदाजा लगाने के लिए पिच पर कुछ समय बिताना जरूरी था।

अपनी Injury को लेकर Rohit Sharma ने दी बड़ी अपडेट

इसी बीच आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान न्यूयॉर्क मैदान की पिच पर उछाल होने की वजह से आयरिश तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की एक गेंद रोहित के एल्बो में जाकर लगी। इसके बाद रोहित काफी दर्द में भी दिखे। फिजियो के मैदान पर अंदर आने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया।

रोहित ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद अपनी चोट को लेकर कहा कि उनकी इंजरी अधिक गंभीर नहीं है, बस हल्का सा दर्द है जिसके चलते उन्होंने मैदान के बाहर जाने का फैसला किया। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है। उस बड़े मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का फिट होना बेहद जरूरी है।

रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों के दम पर 52 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि, रोहित ने लौटने से पहले उन्होंने छक्के लगाने के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 600 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 सिक्स जड़ने वाले पहले प्लेयर बन गए।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...