Skip to main content

ताजा खबर

“अपना करियर खत्म मत करो”- टेस्ट कप्तान नहीं बनना चाहते थे रोहित, फिर गांगुली ने किया उन्हें राजी

Sourav Ganguly, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गांगुली ने यह खुलासा किया कि जब विराट कोहली ने जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद कप्तानी की भूमिका छोड़ने का फैसला किया तो रोहित शर्मा अपने वर्कलोड को देखते हुए टेस्ट कप्तान बनने के लिए तैयार नहीं थे।

हालांकि गांगुली ने रोहित को इसके लिए मनाया और उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई की। अब टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद वह वनडे और टेस्ट टीम के ही कप्तान हैं, वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें रोहित को लंबे फॉर्मेट में कप्तानी संभालने के लिए राजी करना पड़ा और रोहित ने अब तक जो हासिल किया है उससे वह हैरान नहीं हैं।

Sourav Ganguly ने Rohit Sharma को लेकर किया बड़ा खुलासा

सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज के हवाले से कहा कि, “वह इसलिए कप्तान नहीं बने क्योंकि वह अन्य प्रारूपों में कप्तानी कर रहे थे। इसलिए उन पर काफी काम का बोझ था। मैं काम के बोझ में विश्वास नहीं करता। भारत का टेस्ट कप्तान टेस्ट कप्तान ही रहेगा। मैंने उनसे कहा था कि टेस्ट कप्तान बने बिना अपना करियर खत्म मत करो, उन्होंने जो हासिल किया है उसे देखकर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ।”

टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उन्हें मेजबानों के खिलाफ 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा के उपलब्धता पर संश्य बरकरार है। दरअसल, रोहित हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। इसी वजह से वो भारतीय स्क्वॉड के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं हुए।

इसको लेकर गांगुली का कहना है कि अगर वे रोहित की जगह होते तो पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते। उनका यह भी मानना ​​है कि आगामी सीरीज 37 वर्षीय रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी दौरा होगा। गांगुली ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्द ही चले जाएंगे, क्योंकि टीम को लीडरशिप की जरूरत है। मेरा मानना ​​है कि उनकी पत्नी ने कल रात एक बेटे को जन्म दिया है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह टीम से चले जाएंगे। वह जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी चले जाएं और अगर मैं उनकी जगह होता, तो वह पर्थ टेस्ट खेल रहे होते।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...