Skip to main content

ताजा खबर

‘अनेक इंडियंस से एक इंडियन बनने का’ भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले कमल हासन ने फैंस को दिया प्यारा संदेश 

Kamal Haasan (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महा-मुकाबला आज 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) भारतीय फैंस को प्यारा संदेश देते हुए नजर आए हैं। हसन ने एक वीडियो के माध्यम से कहा है कि अब समय आ गया है कि अनेक इंडियंस से एक इंडियन बनने का।

कमल हासन ने फैंस को दिया प्यार संदेश

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले कमल हासन की एक वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में हासन कहते हैं-

नमस्ते इंडिया, ये टाइम है खुद की आवाज बनने का नहीं बल्कि देश की आवाज बनने का। ये टाइम है गांव, शहर, प्रदेश को जोड़कर, देश बनने का। ये टाइम है, अनेक इंडियंस से एक इंडियन बनने का। 7.52 पर भारत के हर मैच में खड़ा रहेगा ये इंडियन।

देखें कमल हासन की ये वीडियो

It’s time to unite & show your love for INDIA with 𝑼𝒍𝒂𝒈𝒂𝒏𝒂𝒚𝒂𝒈𝒂𝒏 #KamalHaasan! Show your passion and pride as an INDIAN when #TeamIndia plays #TeamPakistan

As the #MenInBlue take on the greatest rivals today, join us at 7:52 PM as 𝑰𝒏𝒅𝒊𝒂 𝒔𝒕𝒂𝒏𝒅𝒔 𝒇𝒐𝒓… pic.twitter.com/rEccp3FEFC

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 9, 2024

पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर

दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो वह इस समय जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर है। अगर बाबर एंड कंपनी भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में हारती है, तो उसकी सुपर 8 में पहुंचने की संभावना और ज्यादा कम हो जाएगी।

गौरतलब है कि भारत का सामना करने से पहले पाकिस्तान को सह-मेजबान यूएसए ने सुपर ओवर मुकाबले में हराया था। पाकिस्तान इस हार के बाद लगातार आलोचकों के निशाने पर बनी हुई है। खैर, देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अहम मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

13 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में 13...

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...