Skip to main content

ताजा खबर

अनुज रावत ने चुने दुनिया के टॉप-5 विकेटकीपर, सिर्फ एक भारतीय शामिल – एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बड़ा खुलासा

Anuj Rawat (Image credit - Twitter X)
Anuj Rawat (Image credit – Twitter X)

अनुज रावत, जो आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, हाल ही में CricTracker के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने ऑल टाइम टॉप-5 विकेटकीपर्स की लिस्ट साझा की, जिसमें सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी का नाम शामिल था। रावत ने बताया कि भले ही उन्होंने कभी धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं किया, लेकिन IPL के दौरान कई बार उनसे बातचीत की है और हमेशा उनसे सीखने की कोशिश की है।

रावत की लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम था जोस बटलर। बटलर के साथ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में भी खेला है, और अब दोनों गुजरात टाइटन्स के लिए भी साथ खेलते दिखेंगे। रावत ने कहा कि बटलर के साथ बिताया समय उन्हें सीखने और अपने खेल को बेहतर करने में काफी मदद करता है।

अनुज रावत का करियर राजस्थान रॉयल्स से शुरू हुआ था। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले और कुछ यादगार पारियां भी खेलीं। आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में GT ने उन्हें खरीद लिया हालांकि, इस सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन DPL 2025 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण टीम ने उन्हें 2026 के लिए रिटेन कर लिया है। इंटरव्यू के दौरान रावत ने एक रैपिड-फायर राउंड में भी हिस्सा लिया और कई दिलचस्प जवाब दिए।

उनकी टॉप-5 विकेटकीपर लिस्ट:

1. एडम गिलक्रिस्ट, 2. कुमार संगकारा, 3. एमएस धोनी, 4. क्विंटन डी कॉक, 5. जोस बटलर

रैपिड फायर में रावत के जवाब –

1. विराट का एग्रेशन या धोनी की शांति? धोनी की शांति, ओपनिंग या फिनिशिंग? फिनिशिंग, कवर ड्राइव या पुल शॉट? कवर ड्राइव, लक्ष्य का पीछा करना या सेट करना? चेंजिंग, T20 या ODI? T20, राशिद की गूगली या बुमराह की यॉर्कर? बुमराह की यॉर्कर, रेड बॉल या व्हाइट बॉल? व्हाइट बॉल, बेंगलुरु या मुंबई? बेंगलुरु, रोहित का पुल या कोहली का कवर ड्राइव? कोहली का कवर ड्राइव।

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...