Skip to main content

ताजा खबर

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में धोनी, हार्दिक और सलमान खान ने साथ में जमकर किया डांस, आप भी देखें वीडियो

Hardik Pandya and Indian Players In anant-Radhika Sangeet Ceremony (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस करते हुए देखा गया। यह संगीत सेरेमनी मुंबई में आयोजित की गई।

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी और सलमान खान को प्रसिद्ध गाना जुम्मे की रात में डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यही नहीं इस वीडियो में रणवीर सिंह और दोनों अंबानी भाइयों को भी साथ में डांस करते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। बता दें, भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया।

यह रही वीडियो:

Dhoni, Salman Khan, Ranveer, Hardik dancing together in Anant Ambani Sangeet Ceremony. 🔥 pic.twitter.com/lvFjDUUlhy

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2024

अंबानी परिवार ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को संगीत सेरेमनी में किया सम्मानित

हाल ही में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इसी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को सभी लोगों के सामने सम्मानित किया।

यह तीनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी इन तीनों ही खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही है।

“𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙏𝙞𝙢𝙚𝙨 𝘿𝙤𝙣’𝙩 𝙇𝙖𝙨𝙩, 𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙋𝙚𝙤𝙥𝙡𝙚 𝘿𝙤”👏

Mrs. Nita Ambani summed up Team India’s brilliant campaign as they stood against the odds in the #T20WorldCup and emerged as the undisputed champions. 🏆🇮🇳#MumbaiIndians pic.twitter.com/uPibPmWTGK

— Mumbai Indians (@mipaltan) July 6, 2024

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है लेकिन मुश्किल लोग ऐसा कर दिखाते हैं। नीता अंबानी ने भारतीय टीम के शानदार अभियान के लिए टीम के खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया।’

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: लीड्स टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव के इस बड़े रिकाॅर्ड की बराबरी की 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स के हेडिंग्ली मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन, भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज...

ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड ने की तगड़ी वापसी, तो भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 96 रनों की बढ़त हासिल की 

ENG vs IND 1st Test (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND: लीड्स के हेडिंग्ली में इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में आज 22 जून, रविवार को...

निश्चित रूप से राजनीति नहीं, लेकिन टीम इंडिया का कोच बनने का इच्छुक हूं: सौरव गांगुली

Sourav Ganguly (Photo Source: X/Twitter)पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व भारतीय क्रिकेट जगत में ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग करने में दिलचस्पी दिखाई है।...

3 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पकड़े सबसे ज्यादा कैच, पहले नंबर का नाम जानकार चौंक जाएंगे आप 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे पुराना व क्लासिकल फाॅर्मेट है। एक टेस्ट क्रिकेट मैच कुल पांच दिनों को होता है, जिसमें प्रत्येक टीम को दो-दो...