Skip to main content

ताजा खबर

अनंत-राधिका की शादी में हार्दिक पांड्या ने किया ‘2 tequila’ का ऑर्डर, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

 

Hardik Pandya order ‘2 tequila’ at Anant-Radhika’s wedding

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कल रात अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुए थे। वह काफी डैशिंग लुक में और ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए थे। हालांकि, उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो tequila शॉट्स का ऑर्डर देते हुए देखा जा सकता है।

पांड्या कल रात पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बगैर अनंत-राधिका की शादी को अटेंड करते हुए नजर आए थे। इससे एक बार दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ ली। हालांकि, भाई क्रुणाल पांड्या और उनकी भाभी साथ में दिखे थे। इस बीच शादी के दौरान हार्दिक के tequila शॉट्स ऑर्डर देने का वीडियो सामने आया है।

उनका ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में हार्दिक को दो tequila शॉट्स कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो पर फैन्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, “वर्ल्ड कप जीता है भाई ने, इसलिए कोई कुछ नहीं बोलेगा।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आदमी को एन्जॉय करने दो” तीसरे यूजर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, “हमेशा आप हार्दिक भाई ही क्यों।”

आपको बता दें कि शादी में हार्दिक ने अनन्या पांडे संग जमकर ठुमके भी लगाए, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।

यहां देखें tequila शॉट्स ऑर्डर करने का वीडियो

2 Tequila 😬 pic.twitter.com/cNWyk9lFoy

— Trendulkar (@Trendulkar) July 13, 2024

बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। संगीत समारोह के दौरान नीता अंबानी ने मंच पर उनका खास अंदाज में स्वागत किया था। नीता अंबानी ने मंच पर आने के दौरा कहा था, “एक युवा है जिसे हमने खोजा है। वो शख्स जिसके आखिरी ओवर में सबकी सांसें थम गईं. उसने एक बात साबित कर दी, मुश्किल समय नहीं टिकता, मुश्किल लोग ये करते हैं।

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...