Skip to main content

ताजा खबर

अजीत अगरकर और गौतम गंभीर की साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जाने यहां

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar (Pic Source-X)

भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर साथ में 22 जुलाई को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। हाल ही में भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इस दौरे में तीन मैच की टी20 सीरीज और 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

जहां एक तरफ वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है वहीं दूसरी ओर टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। न्यूज18 के मुताबिक यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार की सुबह भारत के समय के अनुसार 10:00 बजे शुरू होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने वेबसाइट को बताया कि, ‘श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।’

भारत का श्रीलंका दौरा गौतम गंभीर का मुख्य कोच के रूप में पहला Assignment होगा

बता दें, राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 3 टी20 मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है जो कोलंबो में खेली जाएगी। इन दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी।

यह रही भारत टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...