

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने उन्हें अपनी टीम का मार्की खिलाड़ी बनाया है। यह लीग पहली बार आयोजित होने जा रही है और रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ी के जुड़ने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।
एम्स्टर्डम फ्लेम्स का मानना है कि रहाणे का अनुभव और नेतृत्व टीम के साथ-साथ यूरोप में क्रिकेट के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। फ्रेंचाइजी लंबे समय तक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में काम कर रही है और रहाणे इस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।
रहाणे ने बताई अपनी सोच
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह खेल को पहले से ज्यादा मजबूत बनाकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यूरोप में क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और वहां इस खेल के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं।
एम्स्टर्डम फ्लेम्स की सोच और भविष्य की योजना से वह काफी प्रभावित हुए, इसलिए इस टीम से जुड़ने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के सह-संस्थापक स्टीव वॉ ने रहाणे का स्वागत करते हुए कहा कि वह एक आदर्श पेशेवर क्रिकेटर हैं।
उनके अनुसार रहाणे की नेतृत्व क्षमता, शांत स्वभाव और खेल के प्रति समर्पण किसी भी टीम के लिए बड़ी ताकत है। उनका अनुभव टीम में जीत की संस्कृति बनाने में मदद करेगा।
ETPL के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने भी रहाणे के जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रहाणे जैसे खिलाड़ी लीग का स्तर बढ़ाने के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित भी करेंगे।
एम्स्टर्डम फ्लेम्स के सीईओ टिम थॉमस ने इसे फ्रेंचाइजी के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उनका मानना है कि रहाणे सिर्फ शानदार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतरीन लीडर भी हैं, जो यूरोप में क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं
दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी
‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह
‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

