Skip to main content

ताजा खबर

“अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं”- रोहित की तारीफ में SKY ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

“अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं”- रोहित की तारीफ में SKY ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल (9 फरवरी) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। हिटमैन ना इस दौरान अपने पुराने अंदाज में नजर आए बल्कि उन्होंने शतक ठोक टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई।

हिटमैन के इस शतक ने पूरे क्रिकेट जगत का दिन बना दिया। सूर्यकुमार यादव और कई पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की तारीफों में पुल बांधे। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं।

वहीं रोहित शर्मा की पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सीधा दिल पर जाकर लगा है।

यह भी पढ़े:- “मैं यहां काफी लंबे समय से हूं और…”, कटक में शतक के बाद अपने माइंडसेट को लेकर बोले रोहित शर्मा

Rohit Sharma की शतकीय पारी ने दिलाई भारत को जीत

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त कायम कर ली है। भारत ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से विजयी परचम फहराया। भारत ने 305 रनों का लक्ष्य 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। 37 वर्षीय रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके बल्ले से 90 गेंदों में 119 रन निकले, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

रोहित 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। यह वनडे में उनका 36वां शतक है। रोहित ने महान बल्लेबाज सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 30 की उम्र के बाद 35 शतक जमाए। रोहित साथ ही सेंचुरी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। अब भारतीय टीम के फैंस चाहेंगे कि, रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखें।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...