

आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय स्पिनर और धोनी के लंबे समय तक साथी रहे रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिए हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में धोनी इस सीजन का अपना पहला मैच खेल सकते हैं।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन मुकाबलों से धोनी खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट शायद कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता था।
धोनी आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले पिंडली की चोट से परेशान हो गए थे। इसी वजह से वह अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी काफी प्रभावित हुआ है।
सीएसके की बल्लेबाजी में अनुभव की कमी
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी निचले क्रम की बल्लेबाजी रही है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम कई मौकों पर मजबूत स्थिति से मैच गंवाती नजर आई। अश्विन का मानना है कि डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने के मामले में धोनी अब भी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी अगर किसी एक खिलाड़ी पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने के लिए भरोसा किया जा सकता है, तो वह धोनी ही हैं। अश्विन के इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
अश्विन ने सीएसके के खिलाड़ियों की लगातार चोटों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम इस सीजन में कई इंजरी समस्याओं से जूझ रही है और इसका एक कारण ट्रेनिंग की कमी भी हो सकती है। उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी चोट से बचने के लिए अभ्यास कम कर देते हैं और सीधे मैच खेलने उतर जाते हैं, जिससे शरीर पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ता है।
अश्विन ने साफ कहा कि इसके लिए कोच या कप्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि यह पूरी तरह फिजियो और स्पोर्ट्स साइंस विभाग से जुड़ा मामला है। अब सभी की नजर 18 मई को होने वाले मुकाबले पर रहेगी, जहां धोनी की संभावित वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।
क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट
न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में
क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

