Skip to main content

ताजा खबर

‘अच्छी टीमें अभिषेक शर्मा की पोल खोल सकती हैं’ मोहम्मद आमिर ने की भारतीय ओपनर पर तीखी टिप्पणी

Mohammad Amir Abhishek Sharma (Image credit Twitter - X)
Mohammad Amir Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही सात गेंदों में ईशान किशन और तिलक वर्मा आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद खराब फाॅर्म का सामना कर रहे अभिषेक शर्मा भी 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।

इस मैच में सबकी नजरें युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थीं, जो इससे पहले लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। उन्होंने इस मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर आत्मविश्वास दिखाया।

इसके बाद कागिसो रबाडा की गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा। हालांकि, वह लंबी पारी नहीं खेल सके। वह मार्को यान्सेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। अभिषेक ने एक शाॅट खेला और गेंद ऊंची गई व कॉर्बिन बॉश ने पीछे भागते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।

आमिर की अभिषेक पर तीखी टिप्पणी

इस प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अभिषेक के खेल पर अपनी राय दी। एक टीवी शो में एंकर ने याद दिलाया कि आमिर ने पहले अभिषेक को ‘स्लॉगर’ कहा था। इस पर आमिर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बात एक गेंदबाज के नजरिए से कही थी। उनका कहना था कि अच्छे गेंदबाज और मजबूत टीमें उनकी कमजोरी की पोल खोल सकती हैं।

आमिर ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक के रन एक ही तरफ के शॉट्स से आए और गेंदें भी बहुत बेहतरीन नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने अभिषेक की हिम्मत की तारीफ की। आमिर ने कहा कि लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद भी उनके इरादे में बदलाव नहीं आया, जो एक सकारात्मक बात है।

उन्होंने सलाह दी कि अभिषेक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए अपनी तकनीक और धैर्य पर काम करना चाहिए। उन्हें गेंद की लाइन और लेंथ को समझकर शॉट खेलना चाहिए, न कि पहले से तय करके। आमिर के अनुसार, प्रतिभा उनके पास है, अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह उसे कैसे निखारते हैं?

देखें मोहम्मद आमिर की यह वीडियो

আরো ताजा खबर

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...