

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने हाल में ही टेस्ट टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दीप का मानना है कि फिलहाल भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए और एक ऐसी मजबूती टीम बनाने पर ध्यान देना चाहिए जो घरेलू और विदेशी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर सके।
गौरतलब है कि दीप दासगुप्ता का यह कमेंट ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। पिछले साल मई में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया।
तो इसके बाद चेतेश्वर पुजारा व अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट की घोषणा की। साथ ही अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी व ईशांत शर्मा जो टेस्ट टीम में एक समय में प्रमुख सदस्य थे, वे करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। सीमित मौके मिलने के चलते ये खिलाड़ी भी किसी भी समय रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।
दीप दासगुप्ता का बड़ा बयान
हाल में ही भारतीय टीम को लेकर दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “मैं और ज़्यादा सुधार देखना चाहता हूं। क्या हम बेहतर हो रहे हैं? हां, अनुभव की कमी है और यह बदलाव का दौर है, लेकिन सुधार देखना जरूरी है। असल में, मैं एक ऐसी बात कहने जा रहा हूं जो शायद लोगों को पसंद न आए, लेकिन अभी के लिए WTC फाइनल में क्वालिफाई करने के बारे में भूल जाना ही बेहतर है। इस बारे में बात न करना ही ठीक है।”
दीप ने आगे कहा “मेरी राय में, हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारतीय टेस्ट टीम को 2020-21 वाली टीम जैसा कैसे बनाया जाए, उस दौर जैसी टीम जब भारत विदेशों में भी जीत रहा था और घरेलू सीरीज भी जीत रहा था। अगर आप WTC फाइनल के बारे में ही सोचते रहेंगे, तो हो सकता है कि आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करें। आप बस उस खास मैच या सीरीज को जीतने के तरीके खोजने की कोशिश करेंगे।”
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

