Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त-3 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Twitter/X)

1. IND vs SL: गौतम गंभीर के इस गलत फैसले की वजह से श्रीलंका के खिलाफ मैच हुआ टाई!

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के पास आसान जीत हासिल करने का मौका था। इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 231 रनों की जरूरत थी। लेकिन, इन रनों का पीछा करते हुए मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। गंभीर के आक्रामक रवैये को, हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।

2. वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, रफ्तार के सौदागर की हुई टीम में वापसी

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए, 15 सदस्यीय कैरेबियाई टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में करीब 6 महीने से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज केमार रोच की वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय कैरेबियाई टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ डि सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानेज, टेविन इमलाच, मिकाइल लुइस, केसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, जेसन होल्डर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, जायडन सील्स, जोमेल वारिकन, ब्रायन चार्ल्स।

3. टीम इंडिया के असली सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा, SL के खिलाफ तीन छक्के लगाकर ये महारिकॉर्ड किया अपने नाम

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

4. हमें वो एक रन बनाना चाहिए था”- मैच टाई होने के बाद छलका कैप्टन रोहित का दर्द

भारत बनाम श्रीलंका के बीच हुए पहले वनडे मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- स्कोर हासिल किया जा सकता था, बस आपको उस स्कोर को पाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी थी। हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। पूरे मैच में लय बरकरार नहीं रख सके। हमने बैटिंग में वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमें पता था कि स्पिनर्स के आने के बाद 10 ओवर के बाद खेल शुरू हो जाएगा। हमने शुरुआत में बढ़त हासिल की, फिर हमने कुछ विकेट खो दिए और मैच में पीछे हो गए।

5. SL vs IND: मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप को गुस्से में घूरते हुए नजर आए कप्तान रोहित, फोटोज हुई सोशल मीडिया पर वायरल

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे टाई होने के बाद भारतीय प्लेयर अर्शदीप सिंह फैंस के निशाने पर हैं। 47वें ओवर में जब टीम इंडिया को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और हाथ में भी एक ही विकेट था, तब बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने खराब शॉट खेलकर खुद का विकेट गंवा दिया और मैच टाई पर समाप्त हुआ। मैच के बाद सोशल मीडिया पर तो अर्शदीप सिंह के इस शॉट की काफी आलोचना हुई ही, साथ ही मैच के बाद हाथ मिलाते हुए रोहित शर्मा उन्हें घूरते हुए भी नजर आए।

6. SL vs IND: पहले वनडे मैच के POTM डुनिथ वेल्लालेग ने भारत के खिलाफ बाॅलिंग प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारत के खिलाफ पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद दुनिथ वेल्लालेग ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- उनके पास बहुत सारे अनुभवी गेंदबाज हैं, इसलिए जितना अधिक हम अपनी गलतियों को सीमित कर सकते हैं, उतना ही हम उन पर दबाव बना सकते हैं। मैं पथुम निसांका को काफी बल्लेबाजी करते हुए देख रहा था। हमें पता था कि विकेट स्पिन कर रहा है, तो चैरिथ असलांका ने मुझसे कहा था कि मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करूंगा। मुझे पिच से भी अच्छी मदद मिली। मैं उस समय रोहित को सिर्फ विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि मुझे पता था कि पिच से कितनी मदद मिल रही थी।

7. सालों बाद Dhoni ने की अपने सबसे खास दोस्त से मुलाकात, फैन्स को याद आया वो आखिरी ओवर

सभी के फेवरेट Dhoni क्रिकेट खेले या नहीं, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार खबरों में बने रहते हैं। कभी माही अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर लेते हैं, तो कभी उनकी कोई वीडियो या तस्वीर सामने आ जाती है। इस बीच धोनी अपने एक खास शख्स से मिले हैं, ऐसे में अब वो पोस्ट इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है। बता दें कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा एमएस धोनी से मिलते हुए नजर आए हैं, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

8. श्रीलंका के होटल में भी फैन्स नहीं छोड़ रहे Virat Kohli का पीछा, तस्वीर के लिए कर रहे हैं खूब परेशान

टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिल जाता है, वहीं श्रीलंका में तो फैन्स कोहली का पीछा ही नहीं छोड़ रहे और मैदान से लेकर होटल तक तस्वीर लेने के लिए उनके पीछे दौड़ लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कोहली की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो चाहने वालों के साथ नजर आ रहे हैं।

9. KKR और SRH के आपत्ति के बावजूद IPL 2025 से पहले BCCI मेगा ऑक्शन को करेगा होस्ट: रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले टूर्नामेंट के मेगा ऑक्शन की योजना में कोई बदलाव नहीं करना चाह रहा है। दरअसल, अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्य मारन ने निरंतरता की बात की, क्योंकि उनके मुताबिक टीम निर्माण, ब्रांड प्रचार और फैंस की Loyalty के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...