Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 28 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) जय शाह बने ICC के नए बॉस, भारत का फिर बढ़ा दबदबा, जानिए कब संभालेंगे चेयरमैन का पद?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का नया चेयरमैन कौन होगा? इसे लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह आईसीसी के नए बॉस बन गए हैं। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। बर्कले ने हाल ही में चेयरमैन पद की रेस से खुद को अलग कर लिया था। 35 वर्षीय शाह एक दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों को मिली पहली बार एंट्री

इंग्लैंड ने अक्टूबर में शुरू होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की अगुवाई हीथर नाइट करेंगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेस हीथ और ऑलराउंडर फ्रेया केम्प को पहली बार टी20 विश्व कप टीम में चुना गया है, साथ ही डेनिएल गिब्सन को भी इस बार मौका मिला है, जो दक्षिण अफ्रीका में पिछले संस्करण के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में शामिल थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Legends League Cricket में खेलेंगे दिनेश कार्तिक, आगामी सीजन के लिए इस टीम से जुड़े

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल 2024 के बाद इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर-कम-बैटिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया। हालांकि, कार्तिक वापस से मैदान में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। SA20 के तीसरे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स ने उन्हें साइन किया है। इस बीच, दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में साउदर्न सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं KL Rahul की ये क्यूट तस्वीरें, कुछ ही देर में आए हजारों लाइक्स

बल्लेबाज KL Rahul के सोशल मीडिया पोस्ट काफी हटके होते हैं, साथ ही उनकी रील वीडियो भी स्वैग भरी होती है। इसी कड़ी में केएल राहुल का नया सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें इस खिलाड़ी की काफी क्यूट तस्वीरें हैं और उनका एक अलग रूप देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) वेस्टइंडीज में फिर मिला साउथ अफ्रीका की टीम को दर्द, इस बार T20 सीरीज में हो गया सूपड़ा साफ

साउथ अफ्रीका की टीम के लिए वेस्टइंडीज की सरजमीं पिछले चार टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिहाज से अच्छी नहीं रही। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल हारने के बाद साउथ अफ्रीका को लगातार तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हार मिली है। भारत के खिलाफ इसी सरजमीं पर टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल हारने वाली साउथ अफ्रीका की टीम का अब वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज को मेजबान वेस्टइंडीज ने 3-0 से जीता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) Orry के साथ खूब पार्टी कर रहे हैं चहल, दोनों मिलकर Prithvi Shaw को भी बिगाड़ रहे हैं

काफी दिनों से युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw इंग्लैंड में मौजूद हैं, जहां ये खिलाड़ी इस समय Northamptonshire से काउंटी क्रिकेट खेल रहा है। दूसरी ओर उनके साथ स्पिनर युजी चहल भी इस टीम का हिस्सा है, ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड में पूरी मौज काट रहे हैं और हाल ही में इनकी कुछ नई तस्वीरें भी सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) रोहित के साथ हुई बातचीत का खुद Rinku Singh ने किया खुलासा, वर्ल्ड कप में ना चुने जाने के बाद मिला था ज्ञान

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस मेगा टूर्नामेंट की प्रमुख टीम में Rinku Singh का चयन नहीं हुआ था। जहां ये बल्लेबाज बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर इस टूर्नामेंट में टीम के साथ मौजूद था, वहीं अब रिंकू ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वर्ल्ड कप में चयन ना होने पर कप्तान रोहित ने उनसे क्या बात की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

8) सोशल मीडिया पर अब ‘प्यार’ का पाठ पढ़ा रही हैं Natasa Stankovic, वायरल हुई नई इंस्टा स्टोरी

भले ही Natasa Stankovic और हार्दिक पांड्या अलग हो गए हैं, लेकिन नताशा आज भी इस तरह के पोस्ट शेयर करती है जो उनके रिश्ते और प्यार से जुड़े हैं। इसी कड़ी में अब नताशा ने एक नई इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है और स्टोरी प्यार को लेकर है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) आज भी Chris Gayle के साथ है Yuzvendra Chahal की पक्की दोस्ती, स्पिनर करता है वीडियो कॉल पर बात

Yuzvendra Chahal का नेचर काफी ज्यादा फनी है, जिसके चलते स्पिनर की किसी से भी आसानी से दोस्ती हो जाती है। साथ ही चहल के कुछ ऐसे दोस्ती भी हैं, जो कई साल पहले उनके साथ खेले थे और आज भी उनके टच में हैं। अब चहल ने अपने एक ऐसे ही पुराने दोस्त से बात की है और इंस्टा स्टोरी पर खास तस्वीर शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...