Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Shivam Dube And SuryaKumar Yadav (Image Credit- Instagram)

1) बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। यही नहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। दरअसल, आईसीसी ने फैसला सुनाया है कि रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान के 6 और बांग्लादेश के 3 अंक काटे जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2)  सलमान बट ने पहले टेस्ट के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘इसकी शुरुआत मैं कहां से करूं? चार तेज गेंदबाजों के साथ आप मैदान पर खेलने उतरे थे और उसके बाद आपने अपनी पारी को घोषित किया। यही नहीं आपने लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं की और सब चीजें आपके पक्ष में नहीं गई। मेरे हिसाब से पहली बार बांग्लादेश के गेंदबाजों की औसत गति हमसे ज्यादा थी। वो हमसे ज्यादा फिट नजर आ रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर को लेकर करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा

करुण नायर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को एक एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि यह टूर्नामेंट फिर से शुरू हुआ है। अपने घर में खेलना सभी खिलाड़ियों को पसंद होता है और यह मेरे दिल के काफी करीब है। चिन्नास्वामी स्टेडियम से मेरी काफी यादें जुड़ी हुई है। मैंने यहीं से अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी। घरेलू क्रिकेट में जब मैं कर्नाटक से विदर्भ गया था तो सभी लोगों ने मेरा स्वागत अच्छी तरह से किया था। ऐसा लग रहा था कि काफी समय बाद मैं अपने परिवार में फिर से आया हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को देख दंग रह गए हैं केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया कि, ‘पाकिस्तान में क्रिकेट को क्या हुआ है? जब मैं पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहा था तो इस लीग का स्टैंडर्ड बहुत ही ऊपर था। खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया था और युवा खिलाड़ियों ने भी अपना जादू दुनिया के सामने रखा था। हालांकि इस समय वहां क्या हो रहा है इसका कोई भी अंदाजा नहीं है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5) बैट पर स्टिकर लगाने के लिए रोहित शर्मा और कोहली को कितने रुपये मिलते हैं? विराट लेते हैं 3 गुना ज्यादा रकम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘CEAT’ कंपनी रोहित शर्मा को बल्ले पर स्टिकर लगाने के लिए सालाना 4 करोड़ रुपये देती है। विराट कोहली के बल्ले पर टायर निर्माता कंपनी ‘MRF’ का स्टीकर लगा हुआ है। कहा जाता है कि विराट को MRF से रोहित शर्मा से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिलती है। यानि अगर रोहित को साल के 4 करोड़ मिल रहे हैं तो MRF उन्हें साल के लगभग 12 करोड़ रुपया देता होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) हर कोई Dhoni की इस सादगी का कायल है, फैन्स को आज भी तस्वीरों के लिए नहीं करते मना

साल 2025 के IPL में Dhoni खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन इस बीच फैन्स को माही की झलक एक-दो दिन में देखने को मिल जाती है, जहां सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो या तस्वीर वायरल हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और नई तस्वीर में माही खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) सब के पोस्ट पर SKY को कमेंट करने की लगी गंदी आदत, इस बार Shivam Dube को बनाया अपना शिकार

एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि Shivam Dube का इंटरनेशनल करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में वापसी कर ली है। वहीं अब दुबे खुद के खेल को और ज्यादा निखारने में लगे हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है और इसी लेकर SKY ने उनकी चुटकी ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) फैन्स क्रेजी हैं Jasprit Bumrah के लिए, ये नजारा देख होश उड़ जाएंगे आपके भी

Jasprit Bumrah कई सालोंं से टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं, ऐसे में उनकी रफ्तार का हर कोई दीवाना है। साथ ही बुमराह का क्रेज फैन्स के बीच कमाल का है, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है और इससे जुड़ी इंस्टा स्टोरी खुद इस तेज गेंदबाज ने शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) जल्द ही देखने को मिलेगा Rohit Sharma का नया अवतार, फिटनेस को लेकर जारी है कड़ी मेहनत इस बार

मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने में Rohit Sharma का नाम टॉप आता है, भले ही वो बाकी के खिलाड़ियों की तरह सुपर फिट नहीं हैं। लेकिन उसके बाद भी 22 गज पर उनकी  तेजी कमाल की होती है, इस बीच कप्तान साहब शायद खुद को पतला करने में लग गए हैं और उससे जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...