Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Anil Chaudhary and Muhammad Rizwan (Pic Source-X)

1) PAK vs BAN: कैच छोड़ना बाबर आजम को पड़ गया भारी, कप्तान शान मसूद हुए आगबबूला, आप भी देखें वीडियो

इस समय रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के खेल के चौथे दिन पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का एक कैच छोड़ दिया जिसके बाद कप्तान शान मसूद को काफी गुस्से में देखा गया।

2) पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को अंपायर अनिल चौधरी ने जमकर किया ट्रोल

भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने हाल ही में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर एक मजाकिया बयान दिया है। बता दें, मोहम्मद रिजवान जब भी विकेटकीपिंग कर रहे होते हैं, तब वो बार-बार अपील करके फील्ड अंपायर के ऊपर दबाव बनाते हैं। 2 Sloggers के यूट्यूब चैनल पर अनिल चौधरी ने कहा कि, ‘मैंने एशिया कप में पाकिस्तान के मैच में अंपायरिंग की थी। रिजवान कबूतर की तरह इधर-उधर कूदते रहते हैं।’

3) VIDEO: शाहीन अफरीदी ने इस तरह मनाया बेटे के जन्म का जश्न, दिल जीत लेगा यह प्यारा वीडियो

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पिता बन गए हैं। शनिवार (24 अगस्त) को उनकी पत्नी अंशा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अलियार शाहीन अफरीदी रखा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेटर्स शाहीन-अंशा को जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, अब शाहीन ने भी पिता बनने की खुशी खास अंदाज में जाहिर की है। तेज गेंदबाज इस वक्त नेशनल ड्यूटी पर है, वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। पहले टेस्ट के चौथे दिन विकेट लेने के बाद शाहीन खास अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए।

4) चाहे बिजनेस हो या एंटरटेनमेंट या राजनीति, मैं सबके लिए उपलब्ध हूं: संन्यास लेने के बाद शिखर धवन ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शिखर धवन ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके बाद शिखर धवन ने खुलासा किया है कि उनके पास जिस भी चीज का प्रोजेक्ट आएगा, वो उसके लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो ना केवल अपने लिए बल्कि उन सभी के लिए धन उत्पन्न करना चाहते हैं जो उनके साथ अलग-अलग Ventures में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो बिजनेस, राजनीति या एंटरटेनमेंट से संबंधित किसी भी चीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है।

5) ‘Koffee With Karan’ शो के बाद काफी डर गए थे केएल राहुल, खिलाड़ी ने खुद किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को 2019 में तब काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जब वो प्रसिद्ध टॉक शो ‘Koffee With Karan’ में अपने टीम के साथी हार्दिक पांड्या के साथ गए थे। इसको लेकर केएल राहुल ने पॉडकास्ट विद निखिल कामत के यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘मैं ट्रोल करने में काफी अच्छा था। मैं सोचता था कि मुझे किसी से कोई भी मतलब नहीं है। मैं उस समय काफी जवान था। हालांकि, कुछ साल पहले मुझे काफी ट्रोल किया गया। मैं बैठता था तो मुझे ट्रोल किया जाता था और जब खड़ा होता था तब भी मुझे ट्रोल किया जाता था।

6) शाकिब अल हसन पर मजदूर की हत्या का आरोप, टीम से तुरंत हटाने का मिला ऑर्डर

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। शाकिब अल हसन पर हत्या का गंभीर आरोप है, यह जानकारी बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने दी है। रविवार, 24 अगस्त को bdcrictime.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद, सुप्रीम कोर्ट के वकील बेरिस्टर शाजिब महमूद आलम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें शाकिब को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से तुरंत हटाने की मांग की गई है।

7) कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहते हैं Suryakumar Yadav, रील्स के जरिए दे रहे हैं ऑडिशन

जब भी Suryakumar Yadav को क्रिकेट से समय मिलता है, तो टीम इंडिया का ये बल्लेबाज कॉमेडी फिल्म देखने बैठ जाता है। जिससे जुड़ी इंस्टा स्टोरी SKY आए दिन शेयर करते रहते हैं। साथ ही अब सूर्यकुमार को कॉमेडी रील्स बनाने की आदत भी पड़ गई है, इसी कड़ी में उनकी रील वीडियो भी कुछ ऐसी ही नजर आ रही है।

8) Ravi Bishnoi अपने फैन्स के साथ कर रहे थे फर्जीवाड़ा, उन्हीं के दोस्तों ने बड़ा खुलासा कर डाला

युवा स्पिन गेंदबाज Ravi Bishnoi इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, ऐसे में वो आए दिन कोई ना कोई नया वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्पिनर ने इस बार एक बड़ा फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवि के दोस्तों ने उनकी पोल खोल दी है और ये वीडियो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

9) मेहनत करने में कभी पीछे नहीं रहते Yashasvi Jaiswal, कैसे कड़ी धूप में भी लगा रहे हैं दौड़

युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal नेट्स में बल्लेबाजी पर फोकस करने के अलावा, इन दिनों फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी में बल्लेबाज ने अब NCA से अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

10) ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलियाई टीम जल्द ही व्हाइट-बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। टीम पहले स्कॉटलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, इसके बाद कंगारू टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां पर वे वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफ इंजरी के चलते अगले महीने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...