Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 23 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Virat Kohli i (Image Credit- Instagram)

1) “चोट से आने के बाद वो और खतरनाक हो गया है”- बुमराह की तारीफ में बोला ये कीवी गेंदबाज

कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी का मानना ​​है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी अधिक खतरनाक गेंदबाज बनकर सामने आए हैं। चोट के कारण बुमराह पिछले साल अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे। उन्होंने सितंबर 2022 में उबरने के बाद अगस्त 2023 में वापसी की और तब से भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

2) VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Rohit Sharma का रील, SKY ने कमेंट कर लिखा ‘मुंबईचा राजा’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर अब आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स सेरेमनी में जाने के लिए तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार को रोहित शर्मा को अवार्ड्स समारोह में मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

3) नीरज चोपड़ा के ब्रैंड वैल्यू में हुआ करोड़ों का इजाफा, कमाई के मामले में हार्दिक को छोड़ा पीछे

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद नीरज की ब्रैंड वैल्यू में काफी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू पेरिस ओलंपिक गेम्स के बाद 330 करोड़ रुपये पार करने वाली है, अगर ऐसा होता है तो नीरज चोपड़ा ब्रांड वैल्यू के मामले में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से आगे निकल सकते हैं।

4) “भाई लोग मुझसे बड़ी गलती हो गई”- MS Dhoni को टीम से बाहर रखने के बाद अब DK ने फैंस से मांगी माफी

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हाल ही में अपनी पसंदीदा ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग इलेवन चुनी थी। कार्तिक ने टीम में पांच मौजूदा क्रिकेटर्स को चुना, लेकिन उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को शामिल नहीं किया था। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी को ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए और इसके लिए कार्तिक की कड़ी आलोचना भी हुई। हालांकि, 39 वर्षीय कार्तिक ने अब अपनी गलती सुधार ली है और धोनी को नहीं चुनने को लेकर फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना बड़ी गलती थी।

5) लंदन में आम आदमी की तरह मेट्रो में सफर करते हैं Virat Kohli, फैन ने बल्लेबाज का वीडियो किया वायरल

लंदन से आए दिन Virat Kohli के कोई ना कोई वीडियो या तस्वीरें सामने आ जाती है, जो फैन्स के बीच काफी वायरल होती है और हद से ज्यादा पसंद भी की जाती है। इस बीच अब ऐसा ही एक वीडिया सामने आया है विराट का, जिसे देख हर कोई हैरान है और लंदन में वो किसी आम आदमी की तरह घूम रहे हैं।

6) कभी पंत ने उड़ाया था बालों को लेकर Mohammed Shami का मजाक, आज गेंदबाज लुक देख लो आप

भले ही कई महीनों से Mohammed Shami क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी हर दिन वो लगातार खबरों में बने रहते हैं। जहां इंस्टा रील्स के जरिए खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार शमी अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और उनकी नई तस्वीरें देख फैन्स काफी ज्यादा हैरान हैं।

7) सोशल मीडिया का ‘खेल’ समझ चुके हैं Gautam Gambhir, तस्वीरें शेयर करने का लगा चस्का

वैसे तो फैन्स टीम इंडिया के कोच Gautam Gambhir को काफी Troll करते हैं सोशल मीडिया पर, लेकिन उसके बाद भी गंभीर लगातार इंस्टाग्राम सहित बाकी के प्लेटफॉर्म पर खुद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी क़ड़ी में गंभीर ने अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है।

8) SRH, LSG और RR के बीच यॉर्कशायर के Ownership को लेकर छिड़ी है जबरदस्त जंग

2023 में आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स £25 मिलियन की बोली के साथ यॉर्कशायर के Ownership की डील को सील करने के काफी करीब था। बता दें, पिछले कुछ समय से काउंटी क्लब फंड के लिए संघर्ष कर रहा है और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। यह डील लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन कॉलिन ग्रीव्स के 2024 में फिर से अध्यक्ष बनने के बाद यह सौदा पूरी तरह से टूट गया।

9) जेमिमा रोड्रिग्स को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, WCPL में खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग लेने से उन्हें आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मदद मिलेगी। बता दें, जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रही हैं। जेमिमा रोड्रिग्स के मुताबिक, अगर वो महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो इससे उन पर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दबाव पूरी तरह से हट जाएगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...