Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 17 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 17 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

1) डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ श्रीलंका का यह अनुभवी खिलाड़ी, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया गया बैन

श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बैन कर दिया गया है। बता दें, डिकवेला पर ये बैन हाल ही में संपन्न हुए लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2024 के दौरान कथित डोपिंग रोधी उल्लंघन के कारण लगाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों के हवाले से न्यूजवायर.एलके ने बताया कि जांच जारी रहने तक डिकवेला पर अनिश्चितकालीन बैन लग सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) दिल्ली प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी में इस फेमस सिंगर के साथ सोनम बाजवा करेंगी परफॉर्म

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है और टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर सिंगर बादशाह और अभिनेत्री सोनम बाजवा परफॉर्म करेंगी। युवाओं के बीच लोकप्रिय सोनवा बाजवा ने DPL 2024 के लिए अपने आगामी परफॉर्मेंस के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए फैन्स को जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गेंदबाज खुर्रम शहजाद की एक गेंद बाबर आजम को पेट के नीचे लगती है, जिसके बाद उन्हें जमीन पर बैठे हुए देखा गया। बाबर काफी दर्द में थे, लेकिन कुछ ही मिनट के बाद बाबर आजम फिर से खड़े हुए और अभ्यास शुरू किया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) इंस्टाग्राम पर कैप्शन डालने की क्लास दे रहे हरभजन सिंह, पहले स्टूडेंट बने अर्शदीप सिंह; देखें क्या सिखाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में दिग्गज ऑफ स्पिनर, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कैप्शन लिखने की क्लास देते हुए नजर आए। दरअसल, अर्शदीप सिंह अजरबैजान की राजधानी बाकू में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और इस बीच उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अर्शदीप अपने माता-पिता और बहन के साथ नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) येरे गौड़ फिर बने कर्नाटक टीम के कोच, जानें कौन है यह और क्या है इनकी उपलब्धियां?

पूर्व बल्लेबाज येरे गौड़ (Yere Goud) को आगामी घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक पुरुष क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने पीवी शशिकांत की जगह ली, जो 2022 से दो सत्रों के लिए टीम के कोच थे। वहीं, राज्य के पूर्व तेज गेंदबाज मंसूर अली खान गेंदबाजी कोच के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। येरे गौड़ की बात करें तो वह राज्य की अंडर-23 टीम के कोच के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 2018 से चार सत्रों के लिए सीनियर टीम का नेतृत्व किया था। 52 वर्षीय येरे गौड़ ने इस वर्ष कर्नाटक अंडर-23 टीम को सीके नायडू ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) Hardik Pandya के जीवन में लौट आई हैं खुशियां, सब लड़की का चक्कर है बाबू भैया…

काफी समय से टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya खबरों में बने हुए हैं, जहां हार्दिक अपने खेल को लेकर नहीं निजी जीवन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले नताशा के साथ हार्दिक ने अलग होने का ऐलान किया था, उसके बाद उनका नाम एक नई लड़की से जोड़ा जा रहा है और उसके बाद से ये खिलाड़ी काफी खुश है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) WBBL 2024: सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपने अनुबंध को दो सीजन और बढ़ाया

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपने अनुबंध को 2 साल और बढ़ा दिया है। महिला बिग बैश लीग के आगामी सीजन में सोफी डिवाइन एक बार फिर से पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी।इससे पहले पिछले साल पर्थ स्कॉचर्स ने पहले विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में सोफी डिवाइन को रिटेन किया था। बता दें, सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “पुजारा के लिए बंद हुए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे”- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया हैरान करने वाला दावा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दलीप ट्रॉफी की चार टीमों से सीनियर भारतीय खिलाड़ियों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के अलावा संजू सैमसन और रिंकू सिंह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर पुजारा टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार होते तो वह आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज साबित हो सकते थे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Yashasvi Jaiswal खुद को Salman Khan समझ बैठे हैं, आप हैरान रह जाएंगे बल्लेबाज का ये अवतार देख

Yashasvi Jaiswal ने बेहद कम समय में खुद को साबित कर दिखाया है, वहीं अब ये युवा बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए प्रमुख खिलाड़ी बनता जा रहा है। जिसे देखते हुए यशस्वी को पता है कि फिटनेस पर काम करना बहुत जरूरी है, ऐसे में ये युवा बल्लेबाज खुद को फिट रखने के लिए एक खास जगह पर कड़ी मेहनत कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) क्रिकेट से मिले लंबे ब्रेक के बीच, Mohammed Siraj के पास करने को ज्यादा कुछ नहीं है

तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा पसंद करते है, मैदान पर उनकी तेज गेंदबाजी के अलावा उनका जोश भी देखने लायक होता है। वहीं एशिया कप 2023 में उन्होंने जो लंका के खिलाफ गेंदबाजी की थी, उसके बाद वो लोगों के ज्यादा फेवरेट बन गए हैं और सिराज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...