Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 15 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Kuldeep Yadav And Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)

1) बाबा अपराजित ने आगामी घरेलू सीजन से पहले छोड़ा तमिलनाडु का साथ, अब इस टीम की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

तमिलनाडु की ओर से लंबे समय तक खेलने के बाद अब आगामी घरेलू सीजन में बाबा अपराजित केरल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, श्रेयस गोपाल के जाने के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन को एक शानदार ऑलराउंडर की बेहद जरूरत थी। हालांकि, अब आगामी घरेलू सीजन में बाबा अपराजित केरल की ओर से खेलेंगे। वहीं श्रेयस गोपाल कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा कर दी है। बता दें, यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है। दिल्ली प्रीमियर लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जिओसिनेमा है, जबकि ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्पोर्ट्स18 है। तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) यूसुफ पठान के बेटे अयान खान की धमाकेदार गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

यूसुफ पठान भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई है। उनके नक्शेकदम पर अब उनका बेटा भी चल पड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे यूसुफ पठान के बेटे अयान खान की, जिनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) युजवेंद्र चहल ने One Day Cup में छोड़ी अपनी छाप, इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास

इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 में भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नॉर्थम्पटनशायर की ओर से 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अपने गेंदबाजी स्पेल के दौरान उन्होंने 5 मेडन भी फेंके। युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट 82 रनों पर ऑलआउट हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) WI vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इन बड़े प्लेयर्स को किया बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में हार के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम खुद को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर तैयारियों में जुट चुकी है। साउथ अफ्रीका फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद उन्हें 23 अगस्त से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

एडेन माक्ररम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिक्लटन, ओटनिल बार्टमैन, पैट्रक क्रुगर, जेसन स्मिथ, नांद्रे बर्गर, क्वेन मफाका, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेनन फरेरिया, वियान मुल्डर, रासी वेन डर डुसेन, ब्रेजोन फार्चुय्न, लुंगी एन्गीडी, लिजाद विलियमस। (पढ़ें पूरी खबर)

7) मोर्ने मोर्केल बने भारत के नए गेंदबाजी कोच, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान संभालेंगे जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बता दें, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर, मोर्ने मोर्केल को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त करना चाहते थे। अब मोर्केल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाएगा। Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्ने मोर्केल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्केल का कार्यकाल 1 सितंबर से शुरू होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “उनमें बहुत ईगो होगा और उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल होगा”, विराट और रोहित को लेकर पूर्व हेड कोच द्रविड़ का बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि, “मेरा मानना ​​है कि टीमों का नेतृत्व वास्तव में सीनियर खिलाड़ियों के ग्रुप द्वारा किया जाता है। इस दौरान द्रविड़ ने यह भी कहा कि उन्हें कभी भी हाई-प्रोफाइल क्रिकेटर्स को मैनेज करना मुश्किल नहीं लगा। उन्होंने कहा कि, कभी-कभी लोग सोचते हैं कि उनमें बहुत ईगो होगा और उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन असल में इसका बिल्कुल उल्टा है। इनमें से बहुत से सुपरस्टार वाकई में अपनी तैयारी को लेकर बहुत विनम्र हैं।ृ (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के इस धुआंधार बल्लेबाज का बड़ा ऐलान, आईपीएल की नीलामी में देगा अपना नाम

एमएलसी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टीव स्मिथ आगामी आईपीएल में भी खेलने की योजना बना रहे हैं और खबरें हैं कि वह मेगा नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर करने जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने आखिरी बार 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था, लेकिन वह अगले तीन सीजन में नहीं खेले। नीलामी में आने के बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। (पढ़ें पूरी खबर)

10) कोच गौतम गंभीर का खौफ देख रहे हो आप, गेंद छोड़ Kuldeep Yadav ने बल्ला थाम लिया है

Kuldeep Yadav का नाम टीम इंडिया के टॉप स्पिन गेंदबाजों में आता है, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी कुलदीप ने अपनी फिरकी से विरोधियों का खेल खराब किया था। इस बीच अब स्पिन गेंदबाज टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को इंप्रेस करने में लगा हुआ है, जिसके लिए कुलदीप ने नेट्स में अपना अलग ही अवतार दिखाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...