
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
1) BCCI ने बदला 3 मैचों का शेड्यूल, अब इस नए स्टेडियम में भी होगा मैच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार 13 अगस्त 2024 को टीम इंडिया (सीनियर मेंस) के आगामी घरेलू सत्र 2024-25 के लिए अपडेटेड शेड्यूल की घोषणा की। BCCI को टीम इंडिया के 3 मैचों का शेड्यूल बदलना पड़ा है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच, जो पहले में 6 अक्टूबर 2024 को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होना था, अब ग्वालियर में आयोजित होगा। बता दें कि ग्वालियर को 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को किस लिए टीम के ड्रेसिंग रूम में बुलाया- जानें
पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने और नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले पाकिस्तानी स्टार एथलीट और जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) को टेस्ट मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में आने का निमंत्रण दिया है। पीसीबी पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान गिलेस्पी ने नदीम की उपलब्धि के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मिलने का खुला निमंत्रण दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
3) इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पूरे समर सीजन के लिए हुए बाहर
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बचे हुए इंग्लिश समर सीजन से बाहर हो गए हैं। रविवार, 11 अगस्त को द हंड्रेड में खेलते समय स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। उसके बाद इंग्लैंड के कप्तान को मैदान से बाहर ले जाया गया और अब उन्हें पूरे समर सीजन से भी बाहर कर दिया गया है। इस चोट के चलते स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर एक अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं: उमरान मलिक
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उमरान ने कहा कि खराब मौसम के कारण उन्हें अपने राज्य की टीम के साथ खेलने का समय कम मिला। उमरान ने कहा, ”मैं उस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार था। लेकिन मौसम ने मदद नहीं किया। फिर मैं आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, क्योंकि आईपीएल से पहले के सीजन में मैंने बहुत कुछ हासिल किया था। दुर्भाग्य से वह भी वैसा नहीं हुआ जैसा मैं चाहता था। उन्होंने आगे कहा, ”अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं। आईपीएल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और जैसे ही मैं ठीक हुआ, मुझे डेंगू हो गया।” (पढ़ें पूरी खबर)
5) Who is Jasmin Walia: कौन हैं जैस्मीन वालिया जिनके साथ Hardik Pandya ग्रीस में ‘इश्क लड़ा रहे हैं’?
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जिन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी, अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की है, फिलहाल ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। हालाँकि, छुट्टियों की उनकी तस्वीरों के कारण उनके ब्रिटिश गायिका और टीवी सेलिब्रिटी जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग की अफवाहें आग पकड़ चुकी हैं। ग्रीस में एक ही जगह से दोनों ने अलग-अलग तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें कहा गया है कि वे साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर Gaby Lewis ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली आयरिश महिला क्रिकेटर बनीं
आयरलैंड की महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को सात रन से हराया। इसके साथ ही आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस मुकाबले में आयरलैंड की गैबी लुईस (Gaby Lewis) ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी-20 इंटरनेशनल में दो या उससे अधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं हैं। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली वो पहली आयरिश महिला क्रिकेटर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) भारत या ऑस्ट्रेलिया- कौन जीतेगा इस साल खेले जाने वाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पोंटिंग ने इस सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज 3-1 से जीतेगी। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- “यह दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज होगी। मुझे लगता है कि जब ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर पर भारत के खिलाफ खेलेगा तो इस बार मंजर कुछ और होगा। पढ़ें पूरी खबर)
8) Natasa ने Like की कुछ ऐसी रील्स, जिसके बाद फैन्स को भी पता चल गया क्यों टूटी Hardik से उनकी शादी
Natasa Stankovic और Hardik की शादी टूट चुकी है, लेकिन उसके बाद भी ये दोनों लगातार अलग-अलग चीजों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के जरिए नताशा अब तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, जिसका कारण जब आपको पता चलेगा तो आप भी काफी ज्यादा हैरान हो जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Suryakumar Yadav सैर-सपाटा करने के साथ-साथ, अलग ही आउटफिट में GYM भी कर रहे हैं
क्रिकेट से मिले लंबे ब्रेक के बीच Suryakumar Yadav भी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा है, जहां इन दिनों ये खिलाड़ी अपनी वाइफ और माता-पिता के साथ सैर-सपाटा करने निकला हुआ है। इसी कड़ी में SKY की हर दिन कोई तस्वीर या इंस्टा स्टोरी सामने आ रही है, जहां अबकी बार भी बल्लेबाज ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
10) Mohammed Shami की दौड़ देख फैन्स हुए खुश, 22 गज पर फिर से दिखेगा रफ्तार का कहर
भले ही चोट ने काफी समय तक Mohammed Shami को क्रिकेट से दूर रखा था, लेकिन अब ये तेज गेंदबाज 22 गज पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। जिसका नजारा एक बार फिर से शमी ने इंस्टा रील के जरिए दिखाया है, जहां रफ्तार का ये सौदागर हवाओं से बातें करता हुआ नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर
अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें
31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

