Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 13 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

अगस्त 13 Evening न्यूज हेडलाइंस आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Sunil Gavaskar & Prakash Padukone (Pic Source-X)

1) “एथलीट के तौर पर मैं बखूबी जानता हूं कि…”, पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स के लिए पंत का खास मैसेज

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीट्स के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ खाली हाथ लौटे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। पंत का कहना है कि हाईएस्ट लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होती है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Amitabh Bachchan ने KBC 16 में IPL से जुड़ा यह सवाल पूछा तो अटक गई कंटेस्टेंट की सुई, क्या आप जानते हैं?

सोमवार, 12 अगस्त को लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 16वें सीजन के शुरुआती एपिसोड में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ा एक सवाल शामिल था। क्विज शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने प्रतिभागी उत्कर्ष बक्शी से 80,000 रुपये के लिए क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा सवाल था। सवाल था कि, IPL 2024 का मोस्ट वैल्यूएब्ले प्लेयर कौन था? जिसका जवाब था सुनील नारायण। (पढ़ें पूरी खबर)

3) “विराट कोहली अगले 5 साल तक, तो वहीं रोहित…”- स्टार प्लेयर्स के फ्यूचर पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी कब तक क्रिकेट खेल सकते हैं। भज्जी का मानना है कि, विराट कोहली अपनी बेहतरीन फिटनेस के साथ अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। जबकि टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा भी आराम से अगले दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) विराट कोहली का ये 14 साल पुराना ट्वीट अचानक हुआ वायरल, दलीप ट्रॉफी से है इसका खास कनेक्शन

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक 14 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट का कनेक्शन दलीप ट्रॉफी से है। बता दें कि श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी 43 दिनों के लंबे ब्रेक पर हैं। भारत को अब अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है, जो 19 सितंबर को शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश दो टेस्ट के अलावा तीन टी-20 मैचों में आमने-सामने होंगे। कोहली ने लिखा था, ”दलीप ट्रॉफी के लिए मुझे शुभकामनाएं दें।” कोहली के जब 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी में खेलने की चर्चा हुई, तो यह पोस्ट फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) रिटायरमेंट से U-Turn लेना चाहते हैं James Anderson, अब इस लीग में जताई खेलने की इच्छा

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब अपने रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का मन बना रहे हैं। वह द हंड्रेड 2024 में नई गेंद की मूवमेंट को देखने के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने का सोच रहे हैं। एंडरसन ने आखिरी टी20 टूर्नामेंट 2014 टी-20 ब्लास्ट फाइनल में खेला था। उसके बाद उन्होंने पूरी तरह से लाल गेंद वाले क्रिकेट पर अपना ध्यान दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BGT 2024: भारत से 2 सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलिया करने वाली है घातक पलटवार, पैट कमिंस ने लिया बड़ा फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर-दिसंबर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पिछले 2 घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए वह इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) से पहले अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पैट कमिंस (Pat Cummins) ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) में खेलते दिख सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) केशव महाराज को है अपनी गेंदबाजी से काफी प्यार, घंटो तक विरोधी टीम के बल्लेबाजों को कर सकते हैं परेशान

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से केशव महाराज ने कहा कि, ‘स्पिन गेंदबाजी मेरा जुनून रहा है और यह मुझे काफी पसंद है। मैं सुबह के 2 बजे उठ सकता हूं अगर आप मुझे गेंदबाजी करने को कहेंगे तो मैं यह जरूर करूंगा। मुझे इससे प्रोत्साहन मिलता है। मैं हमेशा से अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और अपनी टीम को एक अलग रास्ते पर ले जाना चाहता हूं। मैं पूरे दिन गेंदबाजी करने में सक्षम हूं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) “अगर बहाना बनाने का इवेंट होता तो हम हार बार गोल्ड मेडल जीतते”, सुनील गावस्कर का हैरान करने वाला बयान

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रकाश पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लोग बहाने बनाने में माहिर हैं, अगर इसका कोई इवेंट होता तो हम हर बार गोल्ड जीत जाते। प्रकाश पादुकोण हमेशा से ही खबरों से दूर रहे हैं। उनकी पूरी लाइफ ऐसी ही रही है। उनके स्टेटमेंट को कुछ लोग गलत तरह से ले रहे हैं। बल्कि ये लोग उन्हें जानते हैं, इसके बाद भी वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Virat Kohli की बैटिंग को लेकर फुटबॉल के दिग्गज Sunil Chhetri का बड़ा बयान, कहा- “मैं केवल तभी कोहली को…”

हाल ही में एक इंटरव्यू में छेत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया। खासतौर पर तब जब उनके दोस्त कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने माना कि वह मुख्य रूप से तब मैच देखते हैं जब कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने कहा कि, “मुझे विराट कोहली को देखना बहुत पसंद है। मुझे RCB टीम बहुत पसंद है, मैं केवल तभी मैच देखता हूं जब विराट बल्लेबाजी करते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

10) आगामी घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए दिखेंगे रिद्धिमान साहा, संन्यास को लेकर कही बड़ी बात

रिद्धिमान साहा ने ईडेन गार्डेन्स में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि बीती बातों पर कोई बात नहीं करना चाहते। अब उनका फोकस अपने बचे हुए करियर में बंगाल के लिए खेलने पर है। साहा ने कहा कि फिलहाल वह बतौर खिलाड़ी बंगाल के लिए खेलना चाहते हैं और भविष्य में वह इस टीम की कोचिंग करने के लिए तैयार हैं। साहा ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं और बाकी सब इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे क्या होता है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...

‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुनी भारतीय टीम, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को किया बाहर

R Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है। उनकी...

Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी...