Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त-1 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Twitter X)

1. मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं: एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल में ही, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि धोनी ने बुमराह को अपना करंट फेवरेट गेंदबाज बताया है। हाल में एमएस धोनी शू कंपनी एशियन के एक प्रोग्राम को अटैंड करते हुए नजर आए, जिसके वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस प्रोग्राम में जब एक फैंस ने धोनी से उनके फेवरेट गेंदबाज के बारे में पूछा, तो धोनी ने उस फैन को जबाव देते कहा कि मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।

2. हेड कोच बनने के बाद पहली बार आमने-सामने हुए विराट और गंभीर, ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर लगाए हंसी ठहाके

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से सभी क्रिकेट फैंस के मन में ही एक ही बात घूम रही थी कि जब गंभीर और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आमने-सामने होंगे, तो वो एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। दरअसल, गंभीर और विराट कई बार मैदान पर आपस में भीड़ चुके हैं और इसी वजह से गंभीर के कोच बनने के बाद हर किसी को कोच और खिलाड़ी के तौर पर इनकी मुलाकात का इंतजार था। श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए विराट कोहली पहुंच चुके हैं और कल उन्होंने पहली बार कोच गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस की। भारत के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें BCCI ने साझा की हैं। इसमें दोनों दिल्ली के क्रिकेटर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

3. श्रेयस अय्यर ने मुंबई में खरीदी कमर्शियल प्रॉपर्टी, कीमत जानकर खुला रह जाएगा आपका मुंह

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई में एक प्राॅपर्टी खरीदी है। बता दें कि श्रेयस ने मुंबई के वर्ली में ₹2.9 करोड़ में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रकार श्रेयस अय्यर उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मुंबई में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी हो। अय्यर ने 16 जुलाई को ये डील कंफर्म कर ली थी। श्रेयस की ये संपत्ति मुंबई के वर्ली में आदर्श नगर में गोदावरी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल इमारत में स्थित है।

4. पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले बांग्लादेश ने सरकार से मांगा सुरक्षा सलाहकार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। यह आईसीसी टूर्नामेंट पूर्ण रूप से पाकिस्तान में खेला जाएगा या हायब्रिड मॉडल में इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, सुरक्षा चिंताओं की वजह से भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाना नामुमकिन लग रहा है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी दौरे के लिए अपनी सरकार से सुरक्षा सलाहकार की मांग की है।

5. श्रीलंका में दिखा Rohit और Virat का क्रेज, क्यूट फैन ने फिर दिलाई टी20 वर्ल्ड कप की याद

एक लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से Rohit और Virat टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं, जहां ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ब्रेक पर थे। दूसरी ओर टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी है और इस बीच रोहित-विराट से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है।

6. The Hundred 2024: Dan Mousley की करिश्माई गेंदबाजी की वजह से बर्मिंघम फिनिक्स ने टेंट रॉकेट के जबड़े से छीनी जीत

द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट में 31 जुलाई को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में बर्मिंघम फिनिक्स ने ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में ट्रेंट रॉकेट को 6 रनों से हराया। इस मैच में बर्मिंघम फिनिक्स की ओर से डैन मूसली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने अंतिम सेट में सिर्फ तीन रन दिए। मूसली की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही फिनिक्स को जीत मिली है।

7. “रिटायरमेंट का अभी प्लान नहीं… ओलंपिक 2028 जरूर…”- Ellyse Perry ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में खेले जाने वाले ओलंपिक 2028 में भाग लेने की इच्छा जताई है। पैरी का कहना है कि वह अभी अपने रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रही है, जिसके चलते वह ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। आपको बता दें, इस बात की पुष्टि हो गई है कि क्रिकेट भी अगले ओलंपिक गेम्स का हिस्सा रहेगा।

8. VIDEO: “माइक के पास ही रहोगे पता है, आपके one-liners का वेट…”- सूर्या ने रोहित शर्मा के लिए भेजा खास मैसेज

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां टीम ने पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है। दोनों टीमों के बीच अब 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रोहित अकसर स्टंप-माइक में अपने मजेदार वन-लाइनर्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के लिए एक खास मैसेज भेजा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

9. UAE में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए एकदम तैयार है अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस साल नवंबर की शुरुआत में अंडर-19 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में यूएई के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा लेने वाली हैं। तो वहीं इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी अंडर-19 टीम भेजने के लिए एकदम तैयार है। इस सीरीज में अफगानी खिलाड़ियों के भाग लेने के बाद, इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद होने वाले अंडर-19 एशिया कप की तैयारी करने में निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को मदद मिलने वाली है।

10. SL vs IND: वनडे सीरीज में अय्यर के स्पिन का भी दिखेगा जलवा, नेट्स में जमकर किया अभ्यास

श्रीलंका और भारत के बीच टी-20 सीरीज के बाद अब 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जानी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। वहीं अब वनडे सीरीज जीतने पर मेहमान टीम की नजर है। इस बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में होने वाले पहले वनडे मैच से पहले गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए।

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...