Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 07 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Riyan Parag & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

1) SL vs IND: रियान पराग ने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए किया डेब्यू, Idol विराट कोहली से मिली Debut Cap

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, टीम इंडिया को सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है। तीसरे वनडे मैच में युवा खिलाड़ी रियान पराग ने भारत के लिए डेब्यू किया है। पराग ने इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे के टी20 सीरीज के दौरान खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

2) “PM शेख हसीना ने देश को नुकसान पहुंचाया है…”- बांग्लादेश की बुरी स्थिति पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया है। बता दें, यह विरोध प्रदर्शन उन छात्रों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने सरकारी नौकरियों में एक निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग की है। देश की गंभीर हालत को देखते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है, और वह फिलहाल भारत में हैं। पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल ने अपने देश की मौजूदा स्थिति की कड़ी निंदा की है।

3) क्रिकेट में फिर से सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, अफगानिस्तान का ये प्लेयर हुआ पांच साल के लिए बैन

Ihsanullah Janat banned for match-fixing: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज इहसानुल्लाह जनत को तुरंत प्रभाव से सभी प्रकार की क्रिकेट गतिविधियों से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जनत को काबुल प्रीमियर लीग (KPL) के दूसरे संस्करण के दौरान मैच फिक्सिंग पर एसीबी और आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।

4) BCCI ने इस नियम में किया बदलाव तो अंडर-19 खिलाड़ियों की हुई मौज, खेल पाएंगे 1 साल ज्यादा क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल में अपने एक नियम में बदलाव किया है। तो वहीं बीसीसीआई के इस नियम में बदलाव के बाद अंडर- 19 क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि बीसीसीआई का यह नियम TW3 टेस्ट से संबंधित है। यह टेस्ट ज्यादा कुछ नहीं बस किसी व्यक्ति की वास्तविक उम्र की पुष्टि करने के लिए कंकाल की उम्र/हड्डी की उम्र का पता लगाने के लिए एक टान्नर व्हाइटहाउस 3 क्लिनिकल प्रक्रिया से संबंधित है।

5) बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 13 महीने बाद इस गेंदबाज की हुई वापस

बांग्लादेश की टीम को इस महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है। बांग्लादेश में अभी जिस तरह के हालात हैं, उसको देखते यह दौरा हो पाएगा या नहीं इसको लेकर कुछ भी तस्वीर साफ़ नहीं है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। पाक टीम शान मसूद की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं सऊद शकील उनके डिप्टी होंगे।

6) Virat Kohli और Rohit Sharma आज आखिरी बार दिखेंगे नीली जर्सी में! जीत के साथ करना चाहेंगे अंत

भारतीय टीम अब 2024 में करीब आधा दर्जन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है, लेकिन कोई भी वनडे सीरीज अब इस साल में शेड्यूल नहीं है। भारतीय टीम टी20 सीरीज के अलावा टेस्ट सीरीज ही इस साल खेलेगी। चूंकि विराट और रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, तो वे नीली जर्सी में नहीं खेलेंगे। दोनों दिग्गज सिर्फ और सिर्फ व्हाइट जर्सी में नजर आएंगे। भारत को अगले कुछ महीनों में 9 टेस्ट मैच खेलने हैं।

7) नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर पंत देंगे फैंस को 100089 रुपये, स्टार विकेटकीपर ने किया हैरान करने वाला ट्वीट

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो वह फैंस को 100089 रुपये की राशि इनाम के रूप में देंगे। पंत ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं। मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक करेगा और कमेंट करेगा। और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, उन्हें हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी। आइए मेरे भाई का समर्थन करें।”

8) काम ना आई प्रिया पुनिया की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ‘A’ टीम ने पहले टी20 को किया अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया ‘A’ महिला टीम और इंडिया ‘A’ टीम के बीच आज यानी 7 अगस्त को ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में इंडिया ‘A’ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान की ओर से तहलिया विल्सन और कैटी मैक ने शुरुआत तो काफी धीमी की लेकिन उन्होंने नेट रन रेट को 6 के ऊपर ही रखा। तहलिया विल्सन ने इस मुकाबले में 34 गेंद में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

9) पर्यटकों को लुभाने के लिए आईपीएल के एक फ्रेंडली मैच की मेजबानी चाहता है पर्थ, जाने क्या है पूरा मामला

साउथ ऑस्ट्रेलिया में हाल में ही एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है। इस स्टेडियम का नाम ऑप्टस स्टेडियम है। साथ ही इस स्टेडियम में पर्यटक और फैंस को लुभाने के लिए साउथ ऑस्ट्रेलिया की पर्यटन मंत्री रीटा सैफोटी (Rita Saffioti) ने एक फ्रेंडली आईपीएल मैच की मेजबानी की पेशकश की है। इस फैसले के बाद स्टेडियम में ना सिर्फ घरेलू फैंस, बल्कि देश से बाहर मौजूद भारतीय फैंस को भी लुभाने की कोशिश की गई है। पर्यटन मंत्री की इस पहल को विशेष रूप से भारत से अधिक फैंस को आकर्षित करने की एक व्यापक रणनीति के हिस्से के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

Hardik Pandya Offers Prayers at Tirupati Balaji with Mahika Sharma Ahead of Team India Return (image via X) रविवार, 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ...