Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 06 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 06 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1) बांग्लादेश में हिंसा हुई आउट ऑफ कंट्रोल, अब ICC भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी को लेकर है परेशान

आज यानी 5 अगस्त को ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो देश छोड़ चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 3 अक्टूबर से आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर काफी परेशान है। हालांकि, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा है कि ग्लोबल संगठन ने अभी टूर्नामेंट को बांग्लादेश से बाहर खेलने को लेकर फैसला नहीं लिया है, लेकिन वो मामले पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) SA20 2025: आगामी सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Rahmanullah Gurbaz

SA20 के आगामी सीजन में अफगानिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि 22 वर्षीय विकेटकीपर को प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने अपने साथ जोड़ा है। तो वहीं इस प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम के साथ गुरबाज अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जोनाथन ट्राॅट की हेड कोचिंग में खेलते हुए नजर आएंगे, जो हाल में ही प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच बने हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) “आप विदेशी कोच नहीं हैं जो…” गौतम गंभीर पर भड़के आशीष नेहरा! रोहित-कोहली को लेकर उठाए सवाल

आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा “भारत की अगली सीरीज 2-3 महीने बाद है, जो हमारे लिए एक दुर्लभ बात है। इसलिए रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए…मुझे लगता है कि इस सीरीज के दौरान अन्य खिलाड़ियों को अवसर देने का बेहतर मौका था। मैं जानता हूं कि गंभीर नए कोच हैं और वह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह उन दोनों को नहीं जानते हैं। “वह कोई विदेशी कोच नहीं है जो कोहली और रोहित के साथ अपना समीकरण सही करना चाहते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

4) SA20 ने तीसरे सीजन से पहले दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन टूर्नामेंट SA20 ने आगामी सीजन से पहले भारत के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अपना लीग एंबेसडर नियुक्त किया है। SA20 का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद दिनेश कार्तिक ने खुशी व्यक्त की और कहा कि इस लीग के पहले दो संस्करणों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही युवा टैलेंटेड खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) कानपुर में क्रिकेट मैच के दौरान 11 साल के लड़के को गंवानी पड़ी जान, जाने क्या है पूरा मामला?

उत्तरप्रदेश के कानुपर से एक बेहद ही दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई है। बता दें कि कानुपर के जमऊ के KDA एकता पार्क इलाके में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुई बहस में 11 वर्षीय आरिज कमल (Aariz Kamal) को अपनी जांन गवानी पड़ी है। बता दें कि जब यह बहस हुई तो दोनों ही लड़के साथ में क्रिकेट खेल रहे थे। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बहस एक नो बाॅल को लेकर हुई थी और उसके बाद यह हाथापाई में बदल गई। इसके बाद दूसरे लड़के ने आरिज कमल के गर्दन और सीने पर काफी सारे घूंसे मारे, जिससे वह उसी वक्त जमीन पर गिर गया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) हिटमैन ने छक्का लगाने के मामले में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 300 (अब 302) छक्के भी पूरे किए हैं। वह अब इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गेल 328 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं। इसी तरह रोहित पहले वनडे में 3 छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक 234 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इयोन मोर्गन (233) को पीछे छोड़ा था। रोहित वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 619 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) पीसीबी BCCI को तगड़ी चुनौती देने के लिए है तैयार, IPL से लेना चाह रहा खुलेआम टक्कर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी बोर्ड ने एक मीटिंग में ये संकेत दिए हैं कि PSL का अगला सीजन 10 अप्रैल से 25 मई के बीच में खेला जा सकता है। लेकिन इसी समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन भी खेला जा रहा होगा, जिससे आईपीएल और पीएसएल में टक्कर हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पापा Hardik की याद नहीं आती है Agastya को, मां Natasa के साथ घूम रहा है नई-नई जगह

Hardik Pandya से अलग होने के बाद से Natasa Stankovic बेटे Agastya को लेकर Serbia चली गई थी, उसके बाद से वो वहां से लगातार इंस्टा स्टोरी शेयर कर रही हैं। जिसमें कभी वो वर्कआउट करते हुए नजर आती हैं, तो कभी अपने बेटे के साथ नजर आती है। इसी कड़ी में उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Prithvi Shaw को अर्धशतक बनाने की लगी आदत, जल्द दिखाई देंगे फिर से टीम इंडिया की जर्सी में!

Prithvi Shaw इस समय गजब की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, इंग्लैंड में जारी वनडे कप में इस खिलाड़ी के बल्ले से एक और शानदार पारी निकली है। जहां Northamptonshire टीम को एक बार फिर से शॉ ने शानदार शुरूआत दिलाई है, इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए रनों की बारिश कर दी और साथ ही अब टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीद एक बार फिर से लौट आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) विदेश में जमकर बोल रहा है Ajinkya Rahane का बल्ला, वाइट बॉल के खिलाफ फिर मचाया हल्ला

इंग्लैंड में जारी वनडे कप में Ajinkya Rahane से लेकर Prithvi Shaw का बल्ला जमकर चल रहा है, वहीं भारतीय फैन्स रहाणे का प्रदर्शन देखकर हैरान हैं। जहां एक बार फिर से इस बल्लेबाज ने विदेशी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है, साथ ही दिखा दिया है कि वो आज भी वाइट गेंद के खिलाफ रन बनाने की कला जानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...